मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Musewala) की 29 मई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनपर AK-47 से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई, जिसमें उनकी जान चली गई। जबकि उनके 2 साथी जख्मी हो गए। मूसेवाला की हत्या पर बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक पार्टियां शोक व्यक्त कर रहे हैं। इसी क्रम में बॉलीवुड अदाकारा स्वरा भास्कर ने ट्वीट कर अफसोस जताया। हालांकि अपने ट्वीट के बाद एक्ट्रेस ट्रोल हो गईं।
स्वरा ने क्या लिखा?: एक्ट्रेस स्वरा भास्कर लिखती हैं, ”यह बहुत दुखद है, मूसेवाला किसान आंदोलन को समर्थन देने वाले पहले कलाकारों में से एक थे। शोकाकुल परिवार के साथ संवेदना।”
लोगों करने लगे ट्रोल: स्वरा के इस ट्वीट के बाद वह लोगों के निशाने पर आ गईं। लोग उनसे पूछ रहे हैं कि क्या अब वह पंजाब की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल नहीं उठाएंगी? विवेक सिंह नाम के यूजर लिखते हैं,”मैडम उसको हार्ट अटैक नहीं हुआ है, उसे गोली मारी गई है वो भी AK-47 से, वो भी सरकार की सुरक्षा हटाने के बस एक दिन बाद ही। अगर यही भाजपा की सरकार होती तो आपकी आवाज न्यूयॉर्क टाइम तक में सुनाई देती।” विनय नाम के यूजर लिखते हैं, ”यहां सांत्वना के साथ-साथ किसान आंदोलन भी जोड़ दिया, क्या हत्या को भी एजेंडा से जोड़ दोगी?।”
सूरज नाम के यूजर लिखते हैं, ”कितने अच्छे से सांत्वना दे रही हो, सांप भी मरना चाहिए और लाठी भी नहीं टूटनी चाहिए। किसान आंदोलन को घुसा दिया, राजनीति करना तो कोई आपसे सीखे।” आशीष लिखते हैं, ”पंजाब सरकार से कोई सवाल नहीं?” अंजू शर्मा लिखतीं हैं, ”गजब हैं मैडम.. आज आप ने आम आदमी सरकार पर सवाल नही उठाया? दोगलेपन में तो आपने पीएचडी कर रखी है।”
पंजाब काग्रेस के नेता पहुंच रहे हैं मानसा: बता दें पंजाबी गायक व कांग्रेसी नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद पंजाब कांग्रेस के सभी बड़े नेता मानसा पहुंचे हैं। साथ ही बड़ी तादाद में मूसेवाला के समर्थक भी पंजाब पहुंच रहे हैं। इसी के साथ पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष, मूसेवाला के घर पहुंचे।
बता दें पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जांच के लिए पंजाब पुलिस ने एसआईटी का गठन किया है। रविवार देर रात पंजाब पुलिस के डीजीपी वीके भंवरा ने बताया कि एसआईटी में पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अफसरों को शामिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मूसेवाला की हत्या गैंगवार का नतीजा है।
