बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने महज 34 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती जो कभी सुशांत का प्यार थीं वो आज सुशांत की मौत को लेकर जांच के घेरे में आ गई हैं। रिया चक्रवर्ती और सुशांत को अकसर कई मौकों पर एकसाथ स्पॉट किया जाता था। लेकिन किसी ने कभी यह नही सोचा होगा कि सुशांत की रिया संग प्रेम कहानी का अंजाम ऐसा भी हो सकता है। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे शुरू हुई थी सुशांत और रिया की लव स्टोरी।

साल 2013 में हुई थी मुलाकात: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवती की मुलाकात साल 2013 में हुई थी। उस वक्त सुशांत यशराज बैनर के तले बनने वाली फिल्म शुद्ध देसी रोमांस की शूटिंग कर रहे थे और रिया मेरे डैड की मारूति फिल्म में अभिनय कर रही थीं। इन दोनों ही फिल्मों के सेट आसपास होने की वजह से सुशांत और रिया की मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और वो कई पार्टियों में मिलने लगे।

अंकिता लोखंडे के साथ रिलेशनशिप में थे सुशांत: सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवती से मिलने से पहले टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के साथ रिलेशनशिप में थे। खबरें यह भी थीं कि जब सुशांत की जिंदगी में रिया की एन्ट्री हुई तब उनके और अंकिता के रिश्तों के बीच तनाव चल रहा था। इसी वजह से सुशांत रिया के करीब आते गए और उनका अंकिता संग 6 साल पुराना रिश्ता भी टूट गया।

सुशांत सिंह राजपूत केस में नया मोड़, ED ने रिया चक्रवर्ती और उनके रिश्तेदारों के खिलाफ दर्ज किया मनी लॉन्ड्रिंग का केस

सुशांत के पिता ने लगाए रिया पर आरोप: सुशांत के पिता कृष्ण किशोर सिंह ने रिया और उनके परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि रिया ने सुशांत को परिवार से दूर किया और उन्हें आत्महत्या करने के लिए उकसाया। किशोर सिंह ने बताया कि सुशांत को रिया ने अपने कंट्रोल में कर लिया था। सुशांत बार-बार नंबर भी बदलते थे। उनके क्रेडिट कार्ड से लेकर सभी आईडी पासवर्ड तक रिया ने जब्त कर लिए थे। यहां तक कि परिवार को उनसे मिलने तक नहीं दिया जाता था।