Sushant Singh Rajput Died at 34: सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड के बेस्ट एक्टर में से एक माने जाते थे। सुशांत में एक्टिंग के अलावा डांस का भी हुनर था। तो वहीं सुशांत का चांद और तारों के बीच खूब मन लगता था। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह कभी एस्ट्रोनॉट बनना चाहते थे। इसके अलावा सुशांत क्रिकेट में भी काफी माहिर थे। ऐसे में रविवार (14 जून 2020) को सुशांत की आत्महत्या की खबर ने सबको चौंका कर रख दिया।

क्या नहीं था सुशांत के पास- वह बेहद टैलेंटेड शख्सियत थे, उनका करियर भी उड़ान भर रहा था। हालांकि कुछ फिल्में उनकी अटकी हुई थीं। फिर भी उन्हें कभी पैसों की तंगी नहीं थी। एक्टर की बहन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि सुशांत को पैसों की परेशानी नहीं थी। फिर भी उन्होंने इतना बड़ा कदम उठा लिया। इतना ही नहीं सुशांत के पास अच्छी खासी जमा पूंजी भी थी।

अपने शौक को जिंदा रखने के लिए और चांद तारों के बीच ताका-झांकी करने के लिए एक्टर ने बहुत एक्सपेंसिव टेलीस्कोप भी लिया था। सुशांत ने इसे अपने घर की बालकोनी में लगाया हुआ था। साइंस और स्पेस के प्रति सुशांत का इतना गेहरा प्रेम था कि उन्होंने चांद पर जमीन का छोटा सा हिस्सा तक खरीद लिया था।

जी हां, सुशांत ने अंतर्राष्ट्रीय चंद्र भूमि रजिस्ट्री से मूल्यवान संपत्ति खरीदी थी। सुशांत ने चांद पर ‘Sea of Muscovy’ नाम के क्षेत्र में जमीन खरीदी थी। बता दें, उनसे पहले शाहरुख खान को भी एक फैन ने चांद पर जमीन का टुकड़ा तोहफे में भेंट किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत की कमाई 39 करोड़ के आसपास हो चुकी थी। वह अपनी एक फिल्म के लिए सुशांक 5 से 7 करोड़ रुपए लेते थे।