Sushant Singh Rajput Death Case: सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस में आए दिन नए नए खुलासे हो रहे हैं। मुंबई पुलिस के बाद अब बिहार पुलिस भी केस में तहकीकात के लिए जुट गई है। अब खबर आ रही है कि जब से रिया चक्रवर्ती के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है तभी से रिया अपने घर से गायब हो गई हैं। रिपोर्ट् के मुताबिक इस बीच जब बिहार पुलिस पूछताछ के लिए रिया चक्रवर्ती के घर पहुंची तो रिया उन्हें अपने घर पर नहीं मिलीं।
रिया के खिलाफ FIR दर्ज होने के बाद से पुलिस ने रिया की तलाश शुरू कर दी है। खबरों के मुताबिक रिया के एक अन्य फ्लैट पर भी पुलिस उनकी खोज करते हुए पहुंची लेकिन रिया उन्हें वहां भी नहीं मिली। ऐसे में रिया जहां जहां रहती हैं जिनसे मिलती हैं, उनसे पूछताछ में पुलिस जुटी है। बता दें, सुशांत के पिता ने रिया के खिलाफ 7 पेज में अपनी शिकायत लिख कर बिहार पुलिस के पास जाकर केस दर्ज कराया था। इसके बाद बिहार पुलिस इंवेस्टिगेशन के लिए मुंबई रवाना हुई। बिहार पुलिस के 4 लोग मुंबई पहुंचे और अब मामले में तहकीकात कर रहे हैं।
सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने अपनी कंप्लेंट में रिया चक्रवर्ती पर बहुत गंभीर आरोप लगाए हैं। रिया पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। वहीं सुशांत के बैंक अकाउंट से 15 करोड़ रुपए गायब होने की बात भी सुशांत के पिता ने अपनी कंप्लेंट में लिखी है।
शिकायत में लिखा गया है कि- सुशांत के अकाउंट में 17 करोड़ रुपए थे, स्टेटमेंट से पता चला है कि सुशांत के अकाउंट से रिया के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किए गए। 15 करोड़ रुपए की बड़ी रकम को 1 साल में सुशांत के अकाउंट से निकाला गया है।
इस बीच रिया चक्रवर्ती ने अपने केस के लिए सबसे महंगे लॉयर को हायर किया है। सोशल मीडिया पर रिया चक्रवर्ती को खूब ट्रोल किया जा रहा है। सवाल पूछे जा रहे हैं कि एक स्ट्रग्लिंग एक्ट्रेस के पास इतने पैसे कहां से आए कि वह इतने महंगे लॉयर को हायर कर सके?
कुछ लोग कह रहे हैं कि सुशांत के पैसे उड़ा कर अब रिया वकील की फीस पर खर्च कर रही हैं, ताकि पैसे ठिकाने भी लग जाएं। तो वहीं कंगना रनौत टीम ने भी रिया द्वारा इतने महंगे लॉयर को हायर करने पर चुटकी ली थी। बताते चलें रिया चक्रवर्ती के लॉयर सतीश मानशिंदे हैं। सतीश मानशिंदे ने सलमान खान और संजय दत्त का केस भी लड़ा था।