Hrithik Roshan gives life lesson to TikTok star Faisu: सोशल मीडिया पर फैजू नाम से मशहूर शेख मुदस्सीर फैजल टिक टॉक के बड़े स्टार के तौर पर जाने जाते हैं। फैजू के 21 मिलियन से ज्यादा टिक-टॉक पर फॉलोवर्स पूरे हुए हैं। हाल ही में इस Tik Tok स्टार ने ऋतिक रोशन के साथ सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट की है जो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सुपर 30 में आनंद कुमार की भूमिका कर रहे ऋतिक रोशन फैजू को एक सीख देते नजर आ रहे हैं। वीडियो में फैजू के साथ कुछ स्टूडेंट्स किताबों में खोए हुए हैं। तभी ऋतिक रोशन की उनकी फिल्म के एक डयलॉग के साथ एंट्री होती है। डायलॉग होता है- ‘ये है आनंद कुमार जी। ये पढ़ा दिए तो आप वीआईपी लोगों की वीआईपी एंट्री होगी आईआईटी में।’ इसके साथ ही एक और डायलॉग होता है ‘आनंद कुमार जी ने अनपा नया कोचिंग सेंटर शुरू किया है।’ ऋतिक फैजू को जो खुद एक स्टूडेंट की भूमिका में है, उसे एक टेबल के पास ले जाते हैं और गुरुमंत्र देते हुए कहते हैं- ‘राजा का बेटा राजा नहीं बनेगा। राजा वही बनेगा जो हकदार होगा।’

ऋतिक और फैजू का यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस्टाग्राम पर शेयर करने के बाद से ही इस वीडियो को अब तक 20 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। मालूम हो कि ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में वह बिहार के आनंद कुमार की भूमिका में नजर आएंगे। हाल ही में ऋतिक का एक और वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह पवन सिंह के भोजपुरी गाने लॉलीपॉप पर बिहारी ठुमके लगाते दिखे थे।

बता दें फैजू टिक टॉक के मशहूर स्टार हैं। उनकी लोकप्रियता ना सिर्फ आम लोगों के बीच है बल्कि बॉलीवुड दिग्गजों के बीच भी वह काफी मशहूर हैं। यही कारण रहा कि ऋतिक अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए फैजू के साथ इस वीडियो को लेकर आए। फैजू कॉमिक वीडियो के साथ-साथ अपने फैशन सेंस के लिए भी काफी जाने जाते हैं। फैजू का नाम देश के 10 प्रभाविक लोगों में भी नाम आ चुका है। वहीं गर्ल्स फैंस के बीच वह बेहद लोकप्रिय हैं। हाल ही में फैजू ने टिक टाक स्टार जन्नत जुबैर के साथ मिलकर एक म्यूजिक वीडियो बनाया था जिसे लोग काफी पसंद किए। गाना इंटरनेट पर भी काफी ट्रेंडिंग में बना है। जन्नत के साथ उनकी केमिस्ट्री को लोगों ने बेहद प्यार दिया।