जेपी दत्ता की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ इन दिनों काफी चर्चा में है। ये 13 जून, 1997 को रिलीज हुई फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वेल है, जिसमें जैकी श्रॉफ, सनी देओल, अक्षय खन्ना और सुनील शेट्टी जैसे स्टार्स ने अहम रोल प्ले किया था। ये फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी। ऐसे में जब ‘गदर’ का सीक्वेल हिट हुआ तो इसके मेकर्स ने भी ‘बॉर्डर 2’ का ऐलान कर दिया। जेपी दत्ता द्वारा निर्मित फिल्म में सनी देओल के साथ नई स्टार कास्ट आहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ, सोनम बाजवा और वरुण धवन नजर आने वाले हैं। ऐसे में अब सुनील शेट्टी पुराने दिनों को याद किया है और ‘बॉर्डर’ की शूटिंग के दिनों को याद किया है। उन्होंने सुहागरात वाले सीन की शूटिंग को याद किया और कहा कि वो उस रात को कभी नहीं भूलेंगे।
सुनील शेट्टी ने ‘पिंकविला’ को दिए इंटरव्यू में ‘बॉर्डर’ के गाने ‘तो चलू…’ की शूटिंग को याद किया और बताया कि वो इस दौरान काफी डरे हुए थे। क्योंकि वो सुहागरात सॉन्ग था। एक्टर ने कहा कि उस समय सुहागरात सुनकर उनको टेंशन हो जाती थी कि वो इसे कैसे शूट करेंगे। लेकिन जब जेपी दत्ता ने गाना सुनाया, तो वो एकदम क्लियर थे कि जेपी दत्ता ही वो आदमी हैं, जो इसे शूट कर सकते थे और वैसा ही हुआ। इसे सुनील शेट्टी ने यादगार गाना बताया। उन्होंने कहा कि इसे इतने खूबसूरत तरीके शूट किया गया था कि उनको यकीन ही नहीं होता है।
सुनील शेट्टी ने आगे बताया कि वो बीच में एक शॉट में अटक गए थे। वो बताते हैं कि जब फौजी निकलता है बाहर, वो अपने प्यार को कैसे छोड़ेगा। उसकी बीवी को कैसे छोड़ेगा। जेपी दत्ता डिस्कस कर रहे थे और अचानक से MIG के ऊपर गए और उसे उन्होंने देखा। कहा बस यही चाहिए। सुनील शेट्टी कहते हैं कि इस सीन में साउंड डाल दिया गया। वो सीन में ऊपर की ओर देखते हैं और याद दिलाते हैं कि जंग शुरू हो गई है।
सुनील शेट्टी बोले- वो रात कभी नहीं भूलूंगा
इसके साथ ही सुनील शेट्टी ने इस दौरान एक और किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि जब वो ‘बॉर्डर’ में काम कर रहे थे तो उनकी बेटी अथिया शेट्टी को बहुत तेज बुखार था। वो करीब 3 साल की थीं, उनको बुखार था। एक्टर ने उन्हें वापस भेज दिया था। शूटिंग के दौरान वो घड़ी-घड़ी फोन करके पूछते कि बेटी पहुंची की नहीं। उस समय अथिया को मुंबई जाना था लेकिन तेज बुखार के कारण वो दिल्ली चली गई थीं। एक्टर कहते हैं कि वो इस रात को कभी नहीं भूलेंगे। इस दौरीन जेपी दत्ता भी परेशान थे।
बहरहाल, अगर सुनील शेट्टी की अपकमिंग फिल्म की बात की जाए तो वो इन दिनों ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर चर्चा में हैं। इसके जरिए वो एक बार फिर से अक्षय कुमार और परेश रावल के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं।