Sridevi Hero Recieved hate for a 10 second scene: सिनेमा जगत में किसी की किस्मत पहली फिल्म से ही चमक उठती है तो कुछ को सालों लग जाते हैं। वहीं, कुछ कलाकार ऐसे होते हैं, जिन्हें सालों की मेहनत के बाद भी स्टारडम हासिल नहीं हो पाता है। फिर चाहे डेब्यू फिल्म से लेकर करियर में कितनी भी स्टार एक्टर और एक्ट्रेस के साथ काम कर ले। ऐसे में आज आपको 90 के दशक के उस अभिनेता के बारे में बता रहे हैं, जिसे आमिर खान का प्रतिद्वंद्वी माना जा रहा था। उसे डेब्यू फिल्म में ही श्रीदेवी का साथ मिला। उस समय उनका साथ मिलना मतलब किसी सपने के सच होने के जैसा था। लेकिन, सिर्फ एक 10 सेकंड के सीन ने सब चौपट कर दिया और अभिनेता का सब कुछ खत्म हो गया। उन्हें सब कुछ छोड़ना पड़ा। साथ ही वो शर्मिंदगी के कारण नाम बदलकर देश छोड़कर चले गए।
दरअसल, श्रीदेवी की फिल्म से डेब्यू करने वाला एक्टर कोई और नहीं बल्कि यश चोपड़ा की यादगार फिल्म ‘लम्हे’ के अभिनेता थे, जो फिल्मों में आने से पहले एक मशहूर मॉडल हुआ करते थे। वो बिग ब्रेक के बाद भी स्टारडम हासिल नहीं कर पाए। उनके साथ चीजें उल्टी हुईं। फिल्म ‘लम्हे’ में श्रीदेवी के पति सिद्धार्थ कुमार का रोल निभाने वाले एक्टर कोई और नहीं बल्कि दीपक मल्होत्रा थे। जब उन्होंने बॉलीवुड में करियर की शुरुआत की थी तो उस समय उन्हें आमिर खान और शाहरुख खान को टक्कर देने वाला सितारा माना जा रहा था। लेकिन फिल्म में उनके एक डायलॉग का इतना मजाक उड़ा कि उनके हाथ से सनी देओल की ‘डर’, सलमान खान की ‘सूर्यवंशी’, राहुल रॉय की ‘जुनून’ निकल गई साथ ही शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा।
ना फिल्म चली ना दीपक मल्होत्रा का करियर
यश चोपड़ा की फिल्म ‘लम्हा’ में श्रीदेवी औप दीपक मल्होत्रा के साथ अनिल कपूर, अनुपम खेर, वहीदा रहमान जैसे कलाकार भी अहम रोल में थे। श्रीदेवी और बाकी कलाकारों की जमकर तारीफ हुई थी। श्रीदेवी के चलेत ही फिल्म को नेशनल अवॉर्ड से लेकर फिल्मफेयर पुरस्कार तक मिला था। लेकिन, ये बॉक्स ऑफिस पर खास चल नहीं पाई। फिल्म तो पिटी ही साथ ही दीपक मल्होत्रा का करियर भी शुरू होने से पहले ही खत्म हो गया।
10 सेकंड के सीन की वजह से बर्बाद हुआ करियर
श्रीदेवी ने फिल्म ‘लम्हे’ में डबल रोल प्ले किया था। इसमें वो मां-बेटी पल्लवी और पूजा के किरदार में नजर आई थीं। दीपक मल्होत्रा को फिल्म में पल्लवी के लवर के रूप में दिखाया गया था, जो बाद में उनके पति बन जाते हैं। अब इस मूवी में एक सीन था, जो महज 10 सेकंड का था लेकिन उनके करियर की बर्बादी की वजह बन गया था। सीन कुछ ऐसा था कि श्रीदेवी बेहोश हालत में बिस्तर पर पड़ी होती हैं और दीपक उनको पल्लो-पल्लो कहकर पुकारते हैं। उस समय दीपक का यही पल्लो पल्लो कहना मजाक और मीम्स का पात्र बन गया। बताया जाता है कि एक्टर ने फिल्म ‘चमत्कार’ में लीड रोल एक्टर का रोल छोड़कर लम्हे में सपोर्टिंग रोल प्ले किया था, जिसके बाद राजीव मेहरा की वो फिल्म शाहरुख खान के पास चली थी।
‘लम्हे’ फ्लॉप के बाद बदला नाम, छोड़ा देश
फिल्म ‘लम्हे’ फ्लॉप के बाद दीपक मल्होत्रा ने एक और फिल्म ‘तेजस्विनी’ में काम किया था, जो कि N Chandra की फिल्म थी। उनकी ये फिल्म भी फ्लॉप रही थी। इस बॉक्स ऑफिस फ्लॉप के बाद दीपक मल्होत्रा ने लाइमलाइट से दूरी बना ली थी। उन्होंने अपना नाम तक बदल लिया। वो दीपक मल्होत्रा से Dino Martelli बन गए। वो देश छोड़कर यूएस चले गए। वहां अपनी मॉडलिंग जारी रखी। इंडस्ट्रीयल इंजीनियरिंग और डिजाइनिंग की पढ़ाई की। बाद में वो गार्मेंट एन्त्रप्रेन्योर बन गए। इतना ही नहीं, उन्होंने पूर्व सुपरमॉडल से फ़ैशन शो कोरियोग्राफर बनीं लुबना एडम के साथ अपने संबंधों की अफवाहों को लेकर भी सुर्खियां बटोरीं।
अब कहां हैं दीपक मल्होत्रा?
बहरहाल, अगर दीपक मल्होत्रा के बारे में बात की जाए तो वो कई सालों से न्यूयॉर्क में रह रहे हैं। 2018 में, उन्होंने अपना खुद के ब्रैंड की शुरुआत की। वर्तमान में इसके प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने लुबना से शादी की और उनके दो बेटे हैं- कियान और काइल। दोनों भाइयों ने अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए कुछ साल पहले मनीष मल्होत्रा के लिए मॉडलिंग की थी।