Happy Birthday Sonu Sood: सिनेमा जगत हो या फिर कोई भी इंडस्ट्री बिना गॉडफादर और बिना किसी सहारे के करियर बनाना हर किसी के लिए बहुत मुश्किल होता है। उसे काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। पहले काम के लिए फिर जब काम मिल जाए तो खुद को स्थापित करने के लिए। वहीं, फिल्म जगत में करियर को सफल बनाकर स्टारडम हासिल करना फिर उसको बचाकर रखना और भी मुश्किल होता है। कुछ एक्टर इसमें सफल भी रहे हैं। ऐसे में आज आपको उस अभिनेता के बारे में बता रहे हैं, जो करोड़ों दिलों की धड़कन बन चुके हैं और गरीबों के मसीहा बन चुके हैं। इंडस्ट्री में ना तो उनका कोई गॉडफादर था। उन्होंने अपने दम पर स्क्रीन पर पहचान बनाई है। चलिए बताते हैं उनके बारे में…
दरअसल, हम बात कर रहे हैं सोनू सूद की, जो ना केवल साउथ में बल्कि बॉलीवुड से लेकर ओटीटी तक पर एक्टिंग का लोहा मनवा चुके हैं। वो 51 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 30 जुलाई, 1973 को पंजाब के मोगा में हुआ था। आज वो भले ही किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं और समाज सेवा कर रहे हैं लेकिन, उनके लिए यहां तक का सफर तय करना आसान नहीं था। आज के समय में उनके पास दौलत शोहरत की कमी नहीं है लेकिन एक समय था जब वो मुंबई आए थे तो उनके पास साढ़े पांच हजार रुपये ही थे और अब वो करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं।
सोनू सूद का स्ट्रगल, 12 लड़कों के साथ रहते थे एक्टर
एक आउटसाइडर होने के नाते सोनू सूद के लिए फिल्म करियर शुरू करना थोड़ा मुश्किल रहा। लेकिन, जब करियर शुरू हुआ तो वो रुके ही नहीं। एक्टर पंजाब के एक मिडिल क्लास परिवार से आते हैं। छोटी उम्र में ही उन्होंने जिम्मेदारियों का बोझ अपने कंधों पर उठा लिया था। पिता ने बड़ी उम्मीदों के साथ इंजीनियरिंग में एडमिशन करवाया था। उन्होंने भी पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई के दौरान वो 12 लड़कों के साथ एक ही कमरे में रहते थे। पिता उनको पैसे भेजते थे तो वो उनमें से कुछ पैसों को बचाने की कोशिश करते थे। वो कद-काठी के भी अच्छे थे। इसलिए पढ़ाई पूरी होने के बाद उन्होंने मॉडलिंग शुरू कर दी थी। वहीं, उनके मन के अंदर एक्टर बनने की चाह थी तो वो इस ख्वाब को पूरा करने के लिए 1996 में मुंबई में आ गए थे।
5500 रुपये लेकर मुंबई आए थे सोनू सूद
मुंबई आने के बाद सोनू सूद का असली स्ट्रगल शुरू हुआ। यहां वो 5500 रुपये लेकर आए थे ताकि कुछ समय तक यहां काम की तलाश कर सकें। लेकिन, वो भी आसान नहीं था। वो ऑडिशन देने जाते तो लोकल ट्रेन से ट्रेवल करते थे। बसों में धक्के खाए हैं। काफी मशक्कत के बाद 1999 में उनके हाथ पहली बार तमिल फिल्म लगी। यहां से उनके करियर की शुरुआत हुई। उन्होंने साउथ फिल्मों में अभिनय करना शुरू कर दिया।
2002 में किया बॉलीवुड डेब्यू
इसके बाद सोनू सूद की लाइफ में वो समय भी जल्द ही आ गया जब उन्होंने साल 2002 में बॉलीवुड डेब्यू किया। हिंदी में उनकी पहली फिल्म ‘शहीद-ए-आजम’ थी, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। इसमें वो शहीद भगत सिंह के किरदार में पसंद किए गए थे। इस मूवी के जरिए बॉलीवुड में उनके काम को नोटिस किया गया और फिर उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज उनके पास आज दौलत शौहरत खूब है। वो मायानगरी में आलीशान घर, कई लग्जरी गाड़ियों और करोड़ों की संपत्ति के मालिक बन चुके हैं।
बहरहाल, अगर सोनू सूद के प्रोफेशनल फ्रंट की बात की जाए तो उन्हें आखिरी बार फिल्म ‘फतेह’ में देखा गया था, जो कि साइबर क्राइम से संबंधित थी। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई लेकिन, इसमें एक्टर की एक्टिंग और एक्शन को लोगों ने काफी पसंद किया था। कभी 12 रुपये में गाना गाया और आज करोड़ों करते हैं चार्ज, जानें कितनी है सोनू निगम की फीस