आज यानी 30 जुलाई को महान सिंगर सोनू निगम अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस वक्त सोनू का ‘दिल पे चलाई छुरियां’ गाना काफी मशहूर हो गया है, जो उनके एक फैन ने पत्थर से म्यूजिक देकर गाया और वो रातों रात इतना मशहूर हो गया कि उसका फिर इस गाने का नया म्यूजिक वीडियो बन गया। वैसे तो सोनू निगम ने बचपन से ही गाना शुरू कर दिया था और आज भी उनकी आवाज का जादू आज भी बरकरार है। कभी सोनू निगम 10-12 रुपये के लिए गाया करते थे और आज वो एक गाने के 80 लाख से 1 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं।

सोनू निगम ने पहली बार 1995 में फिल्म ‘बेवफा सनम’ का ‘अच्छा सिला दिया’ गाया था। इसके बाद उनकी आवाज को इतना पसंद किया गया कि उन्हें एक के बाद एक कई फिल्मों में गाने का मौका मिला और वो एक मशहूर प्ले बैक सिंगर बन गए। सोनू निगम,अगम कुमार निगम के बेटे हैं और वो अपने पिता के साथ कई मौकों पर गाया करते थे। टीवी9 भारतवर्ष की रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें 12 रुपये मिला करते थे। वहीं बात अब की करें तो NDTV के अनुसार सोनू निगम एक कॉन्सर्ट के लिए 80 लाख से 1 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं। फिल्म के एक गाने के लिए वो 15-18 लाख रुपये फीस लेते हैं।

भिखारी बनकर गाया था गाना

सोनू निगम ने खुद बताया था कि साल 2016 में वो भेस बदलकर मुंबई की सड़कों पर निकल गए थे। फटे कपड़े पहने, हाथ में हारमोनियम लिए और थोड़ा लुक बदलकर वो सड़क किनारे बैठकर गाना गाने थे। कोई उन्हें पहचान नहीं पाया था, लोग रुक-रुककर उन्हें देख रहे थे और उनका गाना सुन रहे थे। कुछ ही देर में भीड़ जमा हो गई। उनमें से एक लड़का आया और उसने पूछा- अंकल आपने नाश्ता किया, और बिना कुछ कहे उसने सोनू निगम के हाथ में 12 रुपये रख दिए। उन 12 रुपयों को आज भी सोनू ने संभाल कर रखा है। सोनू ने वो पैसे फ्रेम करवाकर अपने ऑफिस में रखा है।

सोनू निगम की नेटवर्थ

भारत के अलावा सोनू निगम का दुबई में भी एक घर है। जिसकी कीमत 25 करोड़ रुपये बताई जाती है। मेन्स एक्सपी की रिपोर्ट के अनुसार सोनू निगम महीने में करीब 2 करोड़ रुपये कमाते हैं, उनकी सालाना इनकम 26 करोड़ है।

सोनू निगम का कार कलेक्शन

सोनू निगम के कार कलेक्शन की बात करें तो उनके पास रेंज रोवर वोग (2.39 करोड़ से 4.17 करोड़ रुपये), मर्सिडीज-बेंज ई-क्लास (75 लाख से 88 लाख रुपये), डीसी अवंती (34 लाख रुपये), ऑडी ए4 (43 लाख से 51 लाख रुपये) और किआ कार्निवल एमपीवी (30 लाख से 35 लाख रुपये) जैसी गाड़ियां शामिल हैं।