सोनू निगम पिछले दिनों अपने बेंगलुरु कॉन्सर्ट को लेकर विवादों में आए थे। उन पर कन्नड़ भाषा का अपमान करने का आरोप लगा था। कन्नड़ समुदाय ने सिंगर के खिलाफ बेंगलुरु में FIR दर्ज कराई थी, जिसके बाद सोनू निगम ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। ऐसे में अब इस केस में कोर्ट से उन्हें बड़ी राहत मिली है। अदालत ने आदेश दिया है कि सोनू के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई ना की जाए।
बेंगलुरु लाइव कॉन्सर्ट विवाद में सोनू निगम ने कोर्ट से राहत मिली है। उनका 22 अप्रैल को इवेंट था और 3 मई को सिंगर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। सोनू का आरोप था कि उन्होंने कन्नड़ लोगों की तुलना पहलगाम हमलावरों से की थी, जिसके बाद FIR दर्ज हुई थी। इस एफआईआर के खिलाफ सोनू निगम ने कर्नाटक उच्च न्यायालय में अपील की थी और इसे रद्द कराने की मांग की गई थी। 15 मई को मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने आदेश दिया कि सोनू के खिलाफ कोई भी दंडात्मक कार्रवाई ना की जाए।
क्या है पूरा मामला?
अगर इस पूरे मामले की बात की जाए तो सोनू निगम बेंगलुरु के एक इवेंट में थे। इस दौरान उनके कुछ फैंस ने कन्नड़ में गाने की जिद की थी। इस पर सोनू गुस्सा हो गए थे और उन्होंने लड़कों की क्लास लगा थी और कहा था कि तभी पहलगाम जैसे हमले होते हैं। ऐसे में सोनू निगम के इस बयान के बाद कन्नड़ समुदाय उन पर भड़क गया था और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई थी। हालांकि, सोनू इस मामले में माफी मांग चुके हैं।
सोनू निगम ने मांगी थी माफी
बेंगलुरु लाइन कॉन्सर्ट विवाद के बढ़ने के बाद कन्नड़ इंडस्ट्री ने उन पर बड़ा एक्शन लिया था और बैन तक लगा दिया था। बैन लगने के ऐलान के बाद सोनू निगम ने बढ़ते मामले को लेकर सोशल मीडिया के जरिए माफी भी मांग ली थी। सोनू निगम ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से लिखा था, ‘सॉरी कर्नाटक, आपके लिए मेरा प्यार, मेरे ईगो से ज्यादा बड़ा है। हमेशा प्यार।’
