बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। खबर है कि सोनम की मम्मी सुनीता कपूर घर में शादी होने के चलते खुद सारे घर की डेकोरेशन का काम संभाले हुए हैं। इतना ही नहीं सुनीता को वीडियो में खुद अपने घर की सजावट करते हुए देखा गया। दरअसल, कुछ दिनों से सोनम की शादी की खबरें लगातार सुर्खियां बनी हुई हैं। खबर है कि सोनम की शादी मई के महीने में की जानी है।
पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, एक सोर्स ने बताया कि सोनम की शादी 8 मई 2018 को तय हुई है। इसके चलते सोनम और आनंद अहूजा एक दूसरे से शादी के बंधन में बंधेंगे। सोर्स ने ये भी बताया कि सोनम की शादी उनकी नानी के घर में होगी। सोनम की नानी का घर शाहरुख खान के घर ‘मन्नत’ के पास है। सोनम की शादी की कुछ रस्में जैसे मेहंदी और संगीत बैंक्वेट हॉल में होगी। रिपोर्ट के अनुसार सोनम ने कुछ वक्त पहले ही इस बैंक्वेट हॉल की बिल्डिंग खरीदी है। वहीं सोनम और आनंद की शादी की रिसेप्शन पार्टी मुंबई के किसी फाइव स्टार होटल में ही होगी।
https://www.instagram.com/p/BiGkDhQHrgF/?
बता दें, सोनम की शादी में मेहंदी और संगीत की सारी रस्में की जाएंगी। इसके चलते सोनम के कजिन्स ने अपने-अपने परफॉर्मेंस की तैयारियां कर ली हैं। सोनम के संगीत पर अर्जुन कपूर ने अपनी बहन के लिए एक सरप्राइज रखा है। वहीं अर्जुन और रणवीर सिंह भी इस दौरान एक आइटम पेश करेंगे। वहीं दोनों स्टार्स अनिल कपूर के एक गाने पर भी जबरदस्त परफॉर्म करेंगे। इतना ही नहीं सोनम की मेहंदी पर कजिन जाह्नवी कपूर भी डांस करेंगी। इसके लिए उन्होंने खास तैयारियां की हुई हैं। जाह्नवी अपनी बड़ी बहन सोनम की शादी में अपनी मॉम श्रीदेवी के हिट गाने पर डांस करेंगी।

