सोनम कपूर की शादी में दो दिन की शेष हैं। कपूर खानदान में होने वाली इस ग्रैंड वेडिंग को लेकर पूरा बॉलीवुड काफी उत्साहित है। सोनम कपूर की शादी की तारीख जैसे नजदीक आ रही है, वैसे ही अनिल कपूर के घर पर रिश्तेदारों का आगमन शुरू हो गया है। कहा जा रहा है कि सोनम और आनंद की शादी में परिवार के कुछ करीबी लोग और दोस्त ही शामिल होंगे। शादी वाले घर पर अनिल कपूर भाई संजय कपूर भांगड़ा डांस करते हुए पहुंचे। संजय का सोशल मीडिया पर डांस का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो को महज एक दिन में 7 लाख 44 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

ब्लैक कलर की ड्रेस में नजर आ रहे संजय कपूर जैसे ही गाड़ी से नीचे उतरते हैं, मीडियाकर्मी उनसे कैमरे के लिए पोज देने के लिए कहते हैं। संजय कपूर अपनी पत्नी महीप कपूर के साथ मीडिया को पोज देने के बाद संजय भांगड़ा डांस करते हुए कहते हैं, सोनम की शादी। जिसके बाद आसपास नजर आ रहे लोग हंसने लगते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अनिल बेटी सोनम की शादी में एक स्पेशल डांस परफॉरमेंस देने वाले हैं। रिपोर्ट के अनुसार, अनिल कपूर ‘गल्लां गूड़ियां’ और ‘माय नेम इज़ लखन’ गाने पर डांस करेंगे। इन गानों पर परफॉरम करने के लिए सतीश कौशिक और अनुपम खेर अनिल कपूर का साथ देंगे। अनिल कपूर सोनम और आनंद के संगीत में परफॉरमेंस देने के लिए काफी उत्साहित हैं और जब सतीश कौशिक और अनुपम खेर इस स्पेशल में उनका साथ देते हुए नजर आएंगे।

कुछ समय पहले आई खबरों की मानें तो आनंद और सोनम डेस्टिनेशन वेडिंग करना चाहते थे। उनकी लिस्ट में लंदन और स्विट्जरलैंड जगह टॉप में थीं। हालांकि बाद में कपूर परिवार ने इस प्लान को खारिज कर दिया था क्योंकि सोनम कपूर की दादी इतनी दूर यात्रा करने में सक्षम नहीं थीं और परिवार चाहता है कि दादी सोनम की शादी का हिस्सा बनें। मुंबई में शादी का वेन्यू होने से रिश्तेदारों को भी आसानी होगी क्योंकि कपूर और आहूजा परिवार के ज्यादातर रिश्तेदार मुंबई या फिर दिल्ली में ही रहते हैं।