बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर एक बार फिर से मां बनने वाली हैं और इसकी पुष्टि उन्होंने खुद की है। महीनों तक अपने फैंस को इंतजार कराने के बाद सोनम कपूर ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर अपने अनोखे अंदाज में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की। प्रिंसेस डायना की याद दिलाने वाले गुलाबी रंग के आउटफिट पहने एक्ट्रेस ने कुछ तस्वीरें शेयर कीं जिनमें उनका बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा था और उन्होंने कैप्शन में भी लिखा, “मां”।
सोनम ने तीन साल पहले अपने बेटे वायु को जन्म दिया था। सोनम अपने पति बिजनेसमैन आनंद अहूजा से शादी के बाद से ही अपना समय भारत और यूके के बीच बिता रही हैं। फैशन आइकन के रूप में जानी जाने वाली इस अभिनेत्री ने इस मौके के लिए अपना हटके लुक चुना है। हॉट पिंक और पैडेड शोल्डर वाला यह सूट 80 के दशक की याद दिलाता था। उनकी बहन रिया कपूर ने इसे डिजाइन किया है।
अभिनेता अनिल कपूर और उनकी पत्नी सुनीता की बेटी सोनम पिछले कुछ समय से पर्दे से दूर हैं। उन्हें आखिरी बार 2023 में आई फिल्म ‘ब्लाइंड’ में देखा गया था। हालांकि, वह फैशन की दुनिया में एक्टिव हैं और उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बना ली है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: बीबी हाउस में हुई प्रणित मोरे के भाई की एंट्री, फरहाना भट्ट को चुप देखकर कह दी ऐसी बात
बात उनके पति आनंद अहूजा की करें तो वह व्यवसायी हरीश अहूजा के बेटे हैं, जो देश की सबसे बड़ी कपड़े बनाने वाली कंपनी शाही एक्सपोर्ट्स के मालिक हैं। वह एक लोकप्रिय क्लोदिंग ब्रांड भाने और भारत के पहले मल्टी-ब्रांड स्नीकर स्टोर वेगनॉनवेज के भी मालिक हैं।
सोनम की प्रेग्नेंसी की अटकलें सितंबर में शुरू हुईं जब उन्हें कुछ इवेंट्स में देखा गया। उम्मीद है कि वह अगले साल की शुरुआत में अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करेंगी।
