Sonam Kapoor Birthday: सोनम कपूर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने लगी हैं। अपने स्टाइल स्टेटमेंट के लिए पॉपुलर एक्ट्रेस सोनम कपूर का आज जन्मदिन है इसी के साथ ही एक्ट्रेस 35 साल की हो गई हैं। सोनम ने अपनी फिल्मों में दर्शकों को अपने फैशन से खूब रिझाया है। आइशा, प्रेम रतन धन पायो, जोया फैक्टर, खूबसूरत, वीरे दी वेडिंग और आई हेट लव स्टोरी जैसी उनकी कुछ फिल्में हैं जिसमें सोनम का अंदाज देखने लायक है।

सोनम अपनी फिल्म ‘आयशा’ में दूसरी लड़कियों को भी खूबसूरत बनाने में बिजी दिखी थीं। लेकिन असल जिंदगी में भी सोनम ने कई सारी एक्ट्रेस को उनकी ड्रेसिंग सेंस और सेलेक्शन को लेकर बातें कही थीं। इनमें दीपिका पादुकोण, परिणीति चोपड़ा और आलिया भट्ट का नाम भी शामिल है। हालांकि फैशन के मामले में दीपिका, परिणीति या आलिया भी किसी से कम नहीं हैं। वहीं दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में से एक माने जाने वालीं एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ भी सोनम की कॉन्ट्रोवर्सी हो गई थी। आइए जानते हैं:-

परिणीति को कहा था-मत पहनों टाइट कपड़े

सोनम कपूर कॉफी विद करण शो में पहुंची थीं। वहीं सोनम से परिणीति के फैशन सेंस को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने फटैक से जवाब दे डाला था-‘टाइट कपड़े मत पहनो।’

आलिया के लिए क्या बोलीं सोनम

आलिया भट्ट के लिए सोनम ने कहा था कि राजी एक्ट्रेस आलिया भट्ट को उनकी उम्र के हिसाब से कपड़े चुनने और पहनने चाहिएं। आलिया का तो इसपर कोई जवाब नहीं आया था। लेकिन आलिया के फैंस सोनम पर काफी भड़क गए थे। ऐसे में सोनम कपूर सोशल मीडिया पर ट्रोल भी होने लगी थीं।

दीपिका पादुकोण के लिए सोनम बोलीं- ‘खुद का नहीं कोई स्टाइल’

दीपिका पादुकोण के लिए सोनम ने कहा था कि दीपिका के पास उनका खुद का ओरिजनल स्टाइल नहीं है। शो कॉफी विद करण में ही सोनम कपूर ने दीपिका के लिए ये बात कही थी। करण ने पूछा था कि अगर सोनम को दीपिका को कोई फैशन एडवाइज देनी हो तो वह क्या होगी? इस पर सोनम ने कहा था- ‘दीपिका का अपना कोई स्टाइल नहीं है। अनाइता श्रॉफ आडजानी को शुक्रिया।’

जब ऐश्वर्या राय को आंटी बोल गईं सोनम..

ऐश्वर्या राय बच्चन ने सोनम के पिता और एक्टर अनिल कपूर के साथ फिल्म ‘हमारा दिल आपके पास है’ में काम किया था। ऐसे में सोनम ने एक बार ऐश्वर्या राय को आंटी तक कह दिया था। सोशल मीडिया पर सोनम के ‘आंटी’ शब्द पर लोगों की ढेरों प्रतिक्रियाएं सामने आई थीं। ऐश के फैंस को ये सोनम की ये बात बिलकुल अच्छी नहीं लगी थी। वहीं सोनम के फैंस सोनम के सपोर्ट में उतरते दिखे थे, जिसमें वह कहते नजर आए कि सोनम अब ‘नेक्स्ट जनरेशन है’ तो वह ये कह सकती हैं।