बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर इन दिनों अपने प्रेग्नेसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं। अक्सर वह प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। खास तौर पर एक्ट्रेस अपने ग्लैमरस लुक और बेहतरीन लाइफ स्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं। इन दिनों अभिनेत्री अपने परिवार के साथ पेरिस में हैं।

एक्ट्रेस हाल ही में अपने बेबीमून से लौटी हैं। सोशल मीडिया पर उनकी और आनंद आहूजा की इटली दौरे की तस्वीरें खूब वायरल हुई थी। लेकिन क्या आपको जानते है, सोनम कपूर जिस होटल में रुकी थीं उसका एक दिन का किराया कितना था।

दरअसल सोनम कपूर अपनी प्रेगनेंसी के दौरान भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने बेबीमून की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। जिसमें सोनम कपूर अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते दिखाई दे रही हैं। इसी के साथ एक्ट्रेस ने सुंदर प्राकृतिक दृश्यों को दिखाया, जहां कपल ठहरे हुए थे।

सोनम कपूर अपने पति के साथ इटली के रोज़वुड कैस्टिग्लिओन डेल बॉस्को नाम के खूबसूरत आलीशान होटल में ठहरी हुई थीं। GQ India के मुताबिक इस होटल का एक दिन का चार्ज 15.8 लाख रुपये है। हांलाकि होटल का किराया घटता बढ़ता रहता है। फोटो पर यूजर्स लिख रहे हैं कि इतने में तो एक एसयूवी खरीदी जा सकती है।

हाल ही में सोनम कपूर ने की बहन रिया ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दोनों बहनें लंदन की सड़कों पर घूमती नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में सोनम अपने पति के साथ दिख रही हैं। तस्वीर में दोनों लिप लॉक करते दिख रहे हैं। ये रोमांटिक तस्वीर सोनम कपूर ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रीशेयर की है।

बता दें कई साल डेट करने के बाद साल 2018 में सोनम कपूर ने आनंद आहूजा के साथ शादी की थी। इसके बाद वो लंदन शिफ्ट हो गई। शादी के बाद से सोनम फिल्मों से दूर हैं। उन्होंने ‘सांवरिया’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। बता दें सोशल मीडिया पर सोनम कपूर के 32 मिलियन से ज्यादा फैंस हैं। उनके फैशन और लाइफस्टाइल को ज्यादातर युवावर्ग फॉलो करता है।