बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) अक्सर किसी कारण से सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में 20 अगस्त को बेटे को जन्म दिया था।

जिसका नाम उन्होंने वायु (Vayu) रखा है। इन दिनों एक्ट्रेस फिल्मों से दूर अपने मदरहुड को जी भर कर इंजॉय कर रही हैं। वहीं उनके फैंस को वायु की पहली झलके देखने का इंतजार है। सोनम (Sonam Kapoor) वैसे तो अपने बेटे को फिलहाल दुनिया की नज़रो से छिपाकर रखना चाहती है। उन्होंने अभी तक अपने बेटे वायु (Vayu) का फेस रिवील नहीं किया है। लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने बेटे के साथ एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने बेटे की पहली झलक दिखा दी है।

पति आनंद अहूजा के साथ ट्रिप पर निकली एक्ट्रेस

सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर की है। जिसमें वह अपने पति आनंद आहूजा(Anand Ahuja) और बेटे वायु के साथ वेकेशन एंजॉय करते नजर आ रही हैं। आनंद कार ड्राइव कर रहे हैं और सोनम कपूर ने खूबसूरत पलों को रिकोर्ड करती दिख रही हैं। कार में उनके साथ उनका बेटा भी नजर आ रहा है। इस वीडियो में आगे आनंद बेटे को गोद में लिए दिखाई देते हैं।

लेकिन यहां पर वायु का चेहरा नहीं दिख रहा है। हालांकि वीडियो के थंबनेल में वायु की झलक देखने को मिल रही हैं। आनंद और सोनम दोनों बेटे को किस करते दिख रहे हैं। अगली झलक में नाना अनिल कपूर अपने नाती को प्रैम में घुमाते दिख रहे हैं। वहीं सोनम अपने लाडले को गोद में उठाएं दिख रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने वायु पेरेंट्स हैशटैग दिया है।

आनंद अहूजा ने किया वीडियो पर दी प्रतिक्रिया

सोनम कपूर के इस वीडियो को बेहद पसंद किया जा रहा है। फैंस से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक एक्ट्रेस के इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सोनम के पति आनंद अहूजा ने वीडियो को लाइक करते हुए लिखा कि अपनी दुनिया के साथ दुनिया घूम रहा हूं। वहीं भूमि पेडनेकर, आलिया भट्ट, आनंद आहूजा, आथिया शेट्टी जैसे तमाम कई और सिलेब्रिटीज ने हर्ट इमोजी शेयर करते हुए वीडियो पर रिएक्ट किया है।