Sonam Kapoor: एक्ट्रेस सोनम कपूर ने जब से शादी की है तब से वह अपनी ही दुनिया में मस्त हैं। पति आनंद आहूजा के साथ सोनम आए दिन सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। मस्ती भरी तस्वीरों में सोनम और आनंद हमेशा एक दूसरे में खोए हुए नजर आते हैं। सोनम का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसमें सोनम एक बार में झूम-झूम कर नाचती हुईं नजर आ रही हैं। गाना ‘जिम्मी-जिम्मी आजा-आजा’ में सोनम जबरदस्त डांस करती दिख रही हैं।
सोनम ने इस दौरान व्हाइट कलर का लूज टॉप और लूज ब्लैक बॉटम पहना हुआ है जिसमें वह काफी स्मार्ट और एनर्जेटिक दिखाई दे रही हैं। सोनम का ये डांसिंग वीडियो खुद उनके पति आनंद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। सोनम कपूर और आनंद आहूजा आए दिन अपने अपने इंस्टाग्राम से एक दूसरे संग क्यूट पोज के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। सोनम आनंद के फैन्स उन्हें साथ देखना बहुत पसंद करते हैं देखें सोनम का मस्ती भरा ये डांस:-
पिछले साल 2018 में सोनम और आनंद की शादी धूमधाम से मुंबई में हुई थी। अनिल कपूर की बेटी की शादी उनके घर से ही की गई थी। अब जल्द ही सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी की पहली सालगिरह आने वाली है। ऐसे में ये कपल अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाने के लिए काफी एक्साइटेड है और तैयारियों में जुटा हुआ है। सोनम अपनी शादी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं उन्होंने इस दौरान लाल रंग का लहंगा पहना हुआ था। सोनम इंडस्ट्री की स्टाइलिश डीवागर्ल मानी जाती हैं। ऐसे में एक्ट्रेस हर अंदाज में जबरदस्त ही लगती हैं।


