हाल ही में एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर का वीडियो सामने आया, जिसमें उसने शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान के रेस्टोरेंट ‘टोरी’ में मिलने वाले पनीर को नकली बताया है। इसके साथ ही उसने विराट कोहली, शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट के बारे में भी बताया। अब उसी इनफ्लुएंसर का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वो सेलेब्स के घर के बाहर डस्टबिन में खंगाल रहा है और बता रहा है कि उनके कचरे में क्या-क्या मिला है। आइये बताते हुए एक्टर्स के घर के कचरे दान में किस तरह का सामान मिला है।

हम बात कर रहे हैं इनफ्लुएंसर सार्थक सचदेवा की, जो अलग-अलग तरह के एक्सपेरिमेंट करने के लिए मशहूर हैं। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कई सेलेब्स के घर के बाहर जाकर उनके डस्टबिन में देखा है कि उसमें क्या-क्या पड़ा है। सबसे पहले उन्होंने सलमान खान के घर के बाहर रखे डस्टबिन में देखा, जहां उन्हें कई सारे चावल के खाली पैकेट मिले। इसे देखकर इनफ्लुएंसर ने कहा कि शायद रात में बिरयानी बनी थी। बता दें कि सलमान खान के घर की बिरयानी बॉलीवुड में काफी मशहूर है।

अजय देवगन और अक्षय के डस्टबिन में मिला ये

इसके बाद इनफ्लुएंसर ने अजय देवगन के घर के बाहर रखे डस्टबिन में देखा। जिसमें उन्हें महंगी चॉकलेट के पैकेट और विमल का पैकेट मिला। इसके साथ ही वहां ढेर सारी शराब की बोतले भी पड़ी मिली। इसके बाद उन्हें सचिन तेंदुलकर के घर के बाहर डस्टबिन में महंगे पानी की एक बोतल और ईयरफोन मिले।

अक्षय कुमार का डस्टबिन देख हैरान हुआ इनफ्लुएंसर

इसके बाद इनफ्लुएंसर ने जब अक्षय कुमार के घर के डस्टबिन में देखा तो वहां उन्हें नारियल पानी पीने के बाद फेंका हुआ कोकोनट शेल मिला। मगर इनफ्लुएंसर को हैरानी तब हुई जब उन्होंने कचरे से एक स्क्रिप्ट उठाई और पास में पड़ा एक अवॉर्ड देखा।

फिर वो श्रद्धा कपूर के घर के बाहर पहुंचे और वहां पहले उन्हें श्रद्धा के नाम के पार्सल के बड़े-बड़े डिब्बे देखे और फिर उन्हें एयरपॉड मिले, जिसे देख उनके होश उड़ गए।”

बता दें कि अब एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कई जाने-माने लोगों के रेस्टोरेंट में जाकर उनके खाना का टेस्ट किया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

Note- ये खबर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के वीडियो के आधार पर बनाई गई है, जनसत्ता इस वीडियो में दिखाई कई चीजों की पुष्टि नहीं करता।