बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित अकसर ही चर्चा में बनी रहती हैं। उनके डांस और एक्टिंग के तो सभी कायल हैं। एक्ट्रेस भले ही बड़े पर्दे से काफी समय से दूर हो, लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने से जुड़ी छोटी से छोटी अपडेट भी फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।
एक्ट्रेस की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती हैं। एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जादू चला चुकीं धक-धक गर्ल जल्द ही राजनीति में एंट्री कर सकती हैं। हालांकि एक्ट्रेस या किसी भी राजनेता अभी इस बात की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
सूत्रों की मानें तो माधुरी काफी वक्त से बीजेपी के नेताओं के संपर्क में हैं। और उन्हें नॉर्थ मुंबई या उत्तर पश्चिम मुंबई से चुनाव लड़ने के लिए टिकट मिल सकता है। 2019 लोकसभा चुनाव से पहले भी उनकी और अमित शाह की मुलाकात हुई थी। उस वक्त भी उनके बीजेपी से चुनाव लड़ने की अटकलें थीं।
लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं माधुरी दीक्षित
दरअसल बीते दिन मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुए भारत और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल मैच को देखने पहुंची थीं। इस दौरान एक्ट्रेस महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के साथ दिखाई दीं। उनके साथ एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल भी थे। इस मौके पर एक्ट्रेस के साथ बीजेपी नेता आशीष शेलार भी मौजूद थे। एक्ट्रेस को राजनेताओं के साथ देखकर एक बार फिर से उनके राजनीती में एंट्री करने के कयास लगाए जाने लगे हैं। बता दें कि उत्तर मुंबई से बीजेपी नेता गोपाल शेट्टी लोकसभा सांसद हैं। गोपाल शेट्टी ने ही उर्मिला मातोंडकर को 2019 के चुनाव में हराया था और दूसरी बार सांसद बने थे।
बीजेपी इस सीट से दे सकती है टिकट
फिलहाल दावा किया जा रहा है कि अगर माधुरी दीक्षित राजनीति में कदम रखती हैं तो वह उत्तर पश्चिम मुंबई की सीट से चुनाव लड़ेंगी। हालांकि ये सीट शिवसेना के खाते में है और गजानन कीर्तिकर जो शिंदे गुट में हैं। वो यहां से सांसद हैं। इस सीट से बीजेपी एक्ट्रेस को सीट दे सकती है। इस सीट पर संजय निरुपम कांग्रेस के बड़े दावेदार हैं। बता दें कि कुछ समय पहले माधुरी दीक्षित के पुणे से भी चुनाव लड़ने की खबर आई थी लेकिन एक्ट्रेस ने उस वक्त राजनीति में उतरने से मना कर दिया था।
माधुरी दीक्षित वर्कफ्रंट
माधुरी दीक्षित के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार ‘द फेम गेम’ में देखा गया था। इस सीरीज में उनके साथ मानव कौल, संजय कपूर जैसे कलाकार थे।