कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे आज देर शाम तक आने वाले हैं। सुबह से ही मतों की गणना चल रही है। इसी बीच कर्नाटक के शिग्गांव स्थित बीजेपी के दफ्तर में एक सांप घुस गया, जिसके बाद वहां हलचल मच गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस खबर को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। ऐसे में ट्विटर पर हर दम एक्टिव रहने वाले एक्टर और फिल्म क्रिटिक कमाल राशिद खान कैसे पीछे रहे सकते हैं। उन्होंने उस सांप की तस्वीर शेयर करते हुए बीजेपी की चुटकी ली है।

कमाल आर.खान ने एनडीटी की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में तंज कसा है। केआरके के ट्वीट पर तमाम लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। केआरके की इस बात पर लोग हंस रहे हैं और कुछ उनकी खिंचाई कर रहे हैं।

संबित पात्रा भाजपा के प्रवक्ता हैं और बेहत अच्छे वक्ता भी हैं। उनके बयान और जुमलेबाजी हमेशा चर्चा में रहती है। एक पुरानी डिबेट में संबित पात्रा ने कहा था कि वह नाग हैं। केआरके के इस ट्वीट को पढ़ने के बाद लोगों को उनका पुराना बयान याद आ रहा है।

कर्नाकट चुनाव को लेकर भाजपा पर तंज कर रहे केआरके
आपको बता दें कि कर्नाटक में भाजपा को पछाड़ते हुए कांग्रेस आगे चल रही है। इसी पर केआरके सुबह से एक के बाद एक ट्वीट कर भाजपा पर कटाक्ष कर चुके हैं। उन्होंने अपने अलग-अलग ट्वीट में बीजेपी पार्टी पर जमकर निशाना साधा है।

एक ट्वीट में उन्होंने लिखा,”फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ भी भाजपा को कर्नाटक चुनाव नहीं जिता सकती। उम्मीद है कि अब राजनेताओं को समझ आ जाएगा कि किसी फिल्म की सफलता उन्हें चुनाव जीतने में मदद नहीं कर सकती। लेकिन राजनेता ‘द केरल स्टोरी’ और ‘द कश्मीर फाइल्स’ जैसी फिल्मों के प्रोड्यूसरों को उनकी फिल्में प्रमोट कर उन्हें 100 करोड़ कमानें में मदद कर सकते हैं।”

दूसरे ट्वीट में केआरके ने लिखा,”श्री राहुल गांधी ने 22 रैलियां कीं और उनकी जीत का स्ट्राइक रेट 68% है और यह अन्य सभी राजनेताओं से अधिक है। मोदी जी ने 42 रैलियां की और उनकी जीत का स्ट्राइक रेट सिर्फ 40% है। इससे ये पता चलता है कि राहुल गांधी भारत की जनता को ज्यादा पसंद हैं।”

अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा,”जिसमें उन्होंने लिखा,”Karnataka Election Results से यह भी साबित हो गया है कि बजरंगबली के नाम पर राजनेता शिक्षित लोगों को मूर्ख नहीं बना सकते हैं। कांग्रेस ने चुनाव से पहले Bajrang Dal पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की। यानी बजरंग दल को कर्नाटक में जल्द ही प्रतिबंधित किया जाएगा और बाद में पूरे भारत में प्रतिबंध लगाया जा सकता है।”