मध्यप्रदेश में विधानसभी चुनाव होने वाले हैं। बीजेपी ने प्रत्यासियों की 5वीं जारी कर दी है। लिस्ट आते ही हंगामा मच गया है। 5वीं सूची के मुताबिक, 92 प्रत्याशियों को टिकट दिया गया है। इस लिस्ट के सामने आते ही जिन कार्यकर्ताओं को टिकट नहीं मिला उन्होंने जमकर बवाल काटा। उत्तर-मध्य विधानसभा सीट पर पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव के सामने जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन करते हुए ‘देश के गद्दारों’ वाले नारे भी लगाए । यहीं नहीं भूपेंद्र यादव के सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट भी की गई।

नाराज कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और उनके विधायक बेटे जयवर्धन सिंह का पुतला भी जलाया। अब इस प्रदर्शन को लेकर जाने-माने कॉमेडियन राजीव निगम ने तंज कसा है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा इनके द्वारा फैलाई गई नफरत अब इनके घर तक पहुंच गई है। कॉमेडियन का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

राजीव निगम ने ट्वीट कर क्या लिखा

कॉमेडियन राजीव निगम ने ट्वीट करते हुए लिखा कि एक वीडियो को शेयर किया है। जिसमें कार्यकर्ता देश के गद्दारों को… नारे लगाते नजर आ रहे हैं। इस नारे पर पहले भी काफी बवाल हो चुका है। बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने यह नारा एक रैली में लगाया था। जिसके बाद यह मामला कोर्ट में पहुंच गया था।

वहीं अब इस नारे को बीजेपी की मीटिंग में दोबारा दोहराया गया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए राजीव निगम ने लिखा कि “इनकी फैलाई हुई नफ़रत की आग इनके खुद के घर तक पहुंच गयी है। अब इनके लोग इनके लिए ही देश के गद्दारों को…वाला नारा लगा रहे है।”

यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

राजीव निगम के ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिआएं देते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि ‘बीजेपी पार्टी की फैलाई नफरत आज उसी के आगे खड़ी हो गई है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में यह नारा उन्हीं ने दिया था। आज इनके ही कार्यकर्ता सेम नारा इनके लिए प्रयोग कर रहे हैं। नफरत से कभी बच नहीं पाओगे।’ एक यूजर ने लिखा कि ‘जो बोया है वहीं तो काटेंगे ना।’ एक यूजर ने लिखा कि ‘अनुराग ठाकुर अब आपके द्वारा दिया गया नारा एकदम सही जगह प्रयोग हुआ है।’ एक और यूजर ने लिखा कि ‘ऐसे केस आप और कांग्रेस के भी निकले थे, लेकिन वो आपको मिले नहीं होंगे।’