सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने 7 फरवरी को जैलसमेर के सूर्यगढ़ फोर्ट में परिवार और करीबी दोस्तों के बीच शादी की। अब शादी के बाद ये कपल मुंबई में बॉलीवुड समेत अन्य इंडस्ट्री के लोगों के लिए एक ग्रैंड रिसेप्शन करने वाला है। अभी ये कपल सिद्धार्थ के दिल्ली वाले घर पर है और यहां उनकी शादी की एक पार्टी हो चुकी है। अब ये दोनों 11 फरवरी को मुंबई के लिए रवाना होने वाले हैं।

सिड-कियारा का दूसरा रिसेप्शन मुंबई में 12 फरवरी को सेंट रेजिस होटल में होगा। रिसेप्शन रात 8:30 बजे शुरू होगा। खास बात ये है कि इनकी इस पार्टी का इन्विटेशन लीक हो गया है, जिसमें सिड-कियारा की शादी की हंसते हुए एक तस्वीर बनी है। इसके साथ तारीख और वेन्यू लिखा है।

ये लोग होंगे गेस्ट

ये पार्टी काफी ग्रैंड होने वाली है, जिसमें करण जौहर, वरुण धवन, शाहिद कपूर, मनीष मल्होत्रा, शाहरुख खान, अक्षय कुमार, परिणीति चोपड़ा, जूही चावला, अनिल कपूर, अजय देवगन और रकुल प्रीत समेत कई बॉलीवुड के सितारे शामिल होंगे।

सिद्धार्थ और किराया ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी की है। जिसमें करण जौहर समेत कुछ गिने-चुने बॉलीवुड सितारे शामिल हुए थे। सिद्धार्थ और कियारा ने मनीष मल्होत्रा के डिजाइन कपड़े पहने थे। जिनमें वह बेहद खूबसूरत दिख रहे थे। इनकी शादी की तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

कियारा-सिद्धार्थ का जोड़ा

कियारा ने बेबी पिंक लहंगा पहना था, जिसके साथ उन्होंने डायमंड सेट पहना था, जिसमें हरे रंग के नग भी जड़े थे। वहीं सिद्धार्थ ने सफेद और गोल्डन शेरवानी पहनी थी। कियारा ने मिनिमल मेकअप के साथ बिंदी लगाई हुई थी। उनकी मेहंदी भी कम लगाई थी। बेहद कम मेकअप में कियारा परफेक्ट इंडियन ब्राइड लग रही थीं।

शादी का वीडियो आया सामने
कियारा आडवाणी ने 10 फरवरी को अपनी शादी का एक छोटा सा वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह दुल्हन के जोड़े में अपनी फिल्म ‘शेरशाह’ के गाने के रीमेक पर डांस करते हुए सिड के गले में वरमाला डालने आ रही हैं। एक दूसरे को माला पहनाकर दोनों ने एक दूसरे को किस किया। ये वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है।