टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अक्सर देखने के लिए मिलता है कि एक्ट्रेस अपने सिंजलिंग अवतार को लेकर चर्चा में रहती हैं। 42 की उम्र में भी वो अपने लुक्स से कहर बरपाती हैं। श्वेता लुक्स के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रही हैं। उन्होंने दो शादियां की है और दोनों शादियों से एक बेटी पलक और बेटा रेयांस हैं। दोनों पतियों राजा चौधरी और अभिनव कोहली के साथ उनका विवाद जगजाहिर रहा है। इसी बीच अब उनके पहले और एक्स पति राजा ने उनकी जमकर तारीफ की है।

श्वेता ने 19 साल की उम्र में पहली शादी राजा चौधरी से की थी। दोनों कुछ समय डेट करने के बाद ही शादी रचा ली थी। एक्ट्रेस ने साल 2007 में उन पर घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप लगाए थे। दोनों के बीच खूब विवाद हुआ था। बेटी पलक की कस्टडी को लेकर भी जमकर बवाल हुआ था लेकिन बेटी की कस्टडी एक्ट्रेस को ही मिली थी। उन्होंने बतौर सिंगल मदर दोनों बच्चों की परवरिश की है। इस पर राजा ने उनकी तारीफ की है।

बेटी की परवरिश को लेकर क्या बोले राजा?

राजौ चौधरी ने हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत की थी। इस दौरान उन्होंने पलक तिवारी की परवरिश को लेकर बात की और श्वेता की जमकर तारीफ की है। वो उनसे काफी इंप्रेस हैं। पलक अपने पिता से 13 साल के बाद मिली थीं। अब वो एडल्ट हैं। ऐसे में खुद ही तय कर सकती हैं कि पिता से मिलना है या नहीं। बेटी से मिलने को लेकर राजा ने इंटरव्यू में कहा था कि ‘आज वो बड़ी हो गई हैं। वो अपने पिता से व्हाट्सअप के जरिए एक-दूसरे से जुड़े हैं। वो मेरठ से मुंबई किसी काम के लिए गए तो उन्होंने बेटी को मैसेज किया और मिलने के लिए कहा। पलक फिल्म की रिहर्सल कर रही थीं। थोड़ा समय निकालकर वो अंधेरी के एक होटल में मुलाकात के लिए आई थीं। डेढ़ घंटे की मुलाकात की थी। इनके बीच कोई मन-मुटाव नहीं था। राजा ने एक्ट्रेस को अपने परिवार के बारे में बताया। वो सबकुछ जानकर खुश हुईं। पलक ने पापा से कहा भी कि वो उनसे मिलने के लिए जल्द ही मेरठ आएंगी।’

दूसरा चांस नहीं गंवाना चाहते राजा

राजा ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि ‘वो अपनी जिंदगी में दूसरे चांस को नहीं गवाना चाहते हैं। वो कोशिश कर रहे हैं कि पलक को खुश रख सकें। बेटी के लिए राजा का प्यार बदला नहीं है। सालों तक बेटी से ना मिल पाने के समय को उन्होंने दुखद बताया है।’ वो कहते हैं कि ‘उन्होंने कभी बेटी को बढ़ा होते नहीं देखा ना ही पसंद और ना पसंद जाना। पलक से मिलने के बाद उन्होंने माना कि बेटी की परवरिश अच्छी हुई है। उन्होंने एक्स वाइफ श्वेता को शुक्रिया भी कहा।’