बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने 24 सितंबर, 2023 में एक दूसरे से शादी की थी। दोनों की डेटिंग की खबर ने खूब सुर्खियां बटोरी थी और फिर इनकी शादी भी काफी चर्चा में रही थी। इनकी शादी को लगभग 2 साल हो चुके हैं। परिणीति अक्सर अपने पति के साथ मस्ती करती नजर आती हैं और सोशल मीडिया पर फैंस को इसकी झलक भी दिखाती रहती हैं। पिछले कुछ महीनों से राघव चड्ढा का लुक बदला हुआ है, उन्होंने मूंछें रखी हैं। अब परिणीति ने उनकी मूंछों को लेकर पोल चलाया है।
दरअसल राघव चड्ढा ने पहले अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, “क्या मुझे मूंछें रखनी चाहिए या नहीं?” इसी तस्वीर को परिणीति चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया और उसके साथ लिखा, “बहुत जरूरी पोल चल रहा है, जाओ वोट करो।” परिणीति ने राघव के पोस्ट पर भी कमेंट करते हुए लिखा, “आपको मेरा जवाब पता है।”
भले ही परिणीति और राघव चड्डा का काम एक दम अलग है, लेकिन दोनों की जोड़ी बॉलीवुड में काफी मशहूर है। राघण एक राजनेता हैं और परिणीति बॉलीवुड एक्ट्रेस। मगर दोनों की लव स्टोरी काफी खास है। इनकी मुलाकात लंदन में हुई थी और वहीं से इनकी लव स्टोरी भी शुरू हुई थी।

एक इंटरव्यू में परिणीति चोपड़ा ने बताया था कि वो एक अवॉर्ड फंक्शन के लिए लंदन गई थीं और राघव भी वहां मौजूद थे। परिणीति को नहीं पता था कि राघव एक नेता हैं, लेकिन उनके भाई शिवांग, राघव के फैन थे। शिवांग के थ्रू ही वो राघव से मिली थीं। इसके बाद दोनों की मुलाकातें शुरू हुईं और फिर उन्हें प्यार हो गया।
बता दें कि लंबे समय तक दोनों को एक साथ स्पॉट किया जाता था, बिना कुछ कहे ही दोनों ने अपना रिश्ता कंफर्म कर दिया था। फिर मई 2023 में कपल ने दिल्ली में परिवार के बीच सगाई करके अपने रिश्ते पर ऑफिशियल मुहर लगाई। इसके बाद सितंबर में परिणीति-राघव शादी के बंधन में बंध गए।