Shoaib Malik-Sana Javed Wedding: सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक (Shoaib Malik) के तलाक की खबरें मीडिया में खूब रही हैं। अब तलाक की खबरों के बीच शोएब ने दूसरा निकाह कर लिया है। उन्होंने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद के साथ निकाह कबूल किया है। क्रिकेटर ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरे शेयर कर इसका ऐलान किया है। ऐसे में इस खास मौके पर आपको सना के बारे में बता रहे हैं। इससे पहले वो अपनी पहली शादी को लेकर काफी चर्चा में रही हैं। वो पहले से ही तलाकशुदा हैं। चलिए बताते हैं उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में।
तलाकशुदा हैं सना जावेद
शोएब मलिक के साथ निकाह से पहले सना जावेद अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रही हैं। उन्होंने पहली बार पाकिस्तान के फेमस सॉन्ग राइटर उमैर जसवाल के साथ शादी की थी। दोनों साल 2020 में एक-दूजे के हुए थे। हालांकि, इनका रिश्ता ज्यादा समय तक टिक नहीं पाया था और जल्द ही तलाक हो गया था। इनका रिश्ता शादी के तीन साल में ही टूट गया था। इनके तलाक की खबरें मीडिया में खूब रही थी।
उमैर और सना के अलग होने की खबरों को हवा तब मिली जब एक्ट्रेस को जसवाल के फैमिली फंक्शन में मिसिंग देखा गया। साथ ही ब्रेकअब की खबरों को हवा तब और मिली जब उन्होंने सोशल मीडिया से एक-दूसरे की तस्वीरों को डिलीट कर दिया साथ ही अनफॉलो कर दिया। खैर, अब ये अलग हो चुके हैं और सना, शोएब मलिक से दूसरी शादी करके सेटल हो चुकी हैं।
पाकिस्तानी टीवी का फेमस चेहरा है सना जावेद
आपको बता दें कि सना जावेद का पाकिस्तान से ताल्लुक है। वो पाकिस्तानी टीवी जगत का जाना-पहचाना नाम हैं। उन्होंने टीवी पर साल 2012 में Shehr-e-Zaat से करियर की शुरुआत की थी। इससे पहले वो मॉडलिंग कर चुकी हैं। बाद वो कई टीवी सीरियल्स में नजर आईं। इसमें ‘मेरा पहला प्यार’ जैसे शोज शामिल हैं। इसके बाद उन्होंने 2007 में रिलीज हुई पाकिस्तानी फिल्म ‘मेहरुनिसा वी लव यू’ ने नजर आई थीं। इसके साथ ही सना बिलाल अशरफ के साथ ‘रंगरेजा’ में काम कर चुकी हैं।
शोएब मलिक की है दूसरी शादी
बहरहाल, अगर पाकिस्तनी क्रिकेटर शोएब मलिक के बारे में बात की जाए तो सना जावेद के साथ शोएब की दूसरी शादी है। इससे पहले वो भारतीय टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा की थी। हालांकि, बीच में ऐसी खबरें रही थीं कि शोएब मलिक ने साल 2002 में आयशा सिद्दकी नाम की लड़की से शादी की थी। लेकिन, क्रिकेटर की ओर से इस खबर पर कभी भी मुहर नहीं लगाई गई। उन्होंने सानिया मिर्जा के साथ 2010 में निकाह किया था। इसकी शादी काफी चर्चा में रही थी। टेनिस प्लेयर को इंडियन यूजर्स ने काफी ट्रोल भी किया था। ऐसे में अब दोनों 13 साल बाद अलग हो चुके हैं।