देश के सबसे धनी व्यक्ति और बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और उनकी फैमिली किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। हाल ही में मुकेश पूरी फैमिली के साथ प्रयागराज में महाकुंभ स्नान के लिए गए थे, जिसमें उनका परिवार काफी चर्चा में रहा था। वो यहां पर बड़ी बहू पत्नी और बच्चों के साथ पहुंचे थे। इस दौरान उन सभी का अनोखा अंदाज देखने के लिए मिला था। ऐसे में अब एक बार फिर से मुकेश अंबानी का परिवार चर्चा में है। इस बार वजह उनकी बड़ी बहू श्लोका मेहता हैं। लैविश लाइफ जीने वाली श्लोका को सादगी भरे अंदाज में देखा गया है, जिसके बाद वो लाइमलाइट में आ गईं।
दरअसल, महाकुंभ से स्नान करके लौटने के बाद श्लोका मेहता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें बच्चों के साथ आउटिंग पर देखा जा सकता है। इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसी ड्रेस पहनी थी कि वो हेडलाइन्स में आ गईं। श्लोका ने कैजुअल लुक कैरी किया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। वायरल हो रहे वीडियो में मुकेश अंबानी की बहू को सादगी भरे अंदाज में ब्लू जीन्स और व्हाइट टॉप में देखा गया था। श्लोका ने अपने लुक को बेहद ही सादगी के साथ कंप्लीट किया था, जिसमें उन्हें देखते ही बन रहा था। इसके पहले उनका सादगी भरा लुक प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान देखने के लिए मिला था। उस समय भी उनकी काफी चर्चा रही थी।
इतनी महंगी है श्लोका की सिंपल जीन्स
श्लोका मेहता ने भले ही सिंपल लुक कैरी किया था लेकिन, उनके इस सिंपल लुक वाली जीन्स का प्राइज काफी है। ये रकम इतनी भारी है कि आपकी साल भर की ड्रेसेज आ जाएंगी। पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो श्लोका की इस जीन्स की कीमत 39033 हजार बताई जा रही है। इतना ही नहीं, उनकी सैंडल की कीमत 69,399 हजार की बताई जा रही है।
गौरतलब है कि श्लोका ने जीन्स और टॉप वाले इस सादगी भरे लुक के साथ मेकअप तक नहीं किया था। उन्होंने अपनी प्योर और नेचुरल ब्यूटी दिखाई है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं, जूलरी में उन्होंने नॉर्मल घेरे वाली ईयरिंग्स कैरी की थी। हाथ में एक ब्रेसलेट और घड़ी पहनी थी। उन्होंने अपने बालों को भी खुला छोड़ा था। उनके इस सिंपल लुक के लोग दीवाने हो गए हैं। इसे क्लासी बता रहे हैं।