Sharukh Khan Birthday News: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Sharukh Khan) इंडस्ट्री में अपनी रोमांटिक छवि के लिए काफी मशहूर हैं। एक से एक फिल्में कर चुके किंग खान आज जिस मुकाम पर हैं, वहां पहुंचना हर किसी के बस की बात नहीं। कुछ-कुछ होता है, कल हो ना हो, बाजीगर, दिल तो पागल है, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे और वीर-जारा जैसी फिल्मों में अपनी अदाकारी का लोहा मनवा चुके शाहरुख खान के दुनिया भर में करोड़ों फैंस हैं

सभी के चहेते अभिनेता शाहरुख 2 नवंबर को अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। फैंस शाहरुख के जन्मदिन को स्पेशल बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। किन हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिर शाहरुख का उनके बर्थडे के लिए क्या प्लान है? आइए बताते हैं आज शाहरुख दिनभर अपना दिन कैसे गुजारेंगे।

क्या है किंग खान का बर्थडे प्लान?

शाहरुख खान आज अपना 57वां बर्थडे मनाने जा रहे हैं। एक्टर के करीबी सूत्रों ने पिंकविला को अभिनेता के बर्थडे प्लान के बारे में जानकारी दी है। शाहरुख इस बार अपने जन्मदिन को धूमधाम से नहीं बल्कि सादगी के साथ मनाएंगे।

रिपोर्ट के मुताबिक एक चीज इस बार भी हमेशा की तरह रहेगी कि अपने बर्थडे पर शाहरुख अपने फैंस से मिलेंगे उन्हें ग्रीट करेंगे। शाहरुख ताज होटल में फैंस और मीडिया से मुलाकात करेंगे और उनके साथ मिलकर अपना केक भी काटेंगे। एक्टर अपने सभी फैंस का शुक्रिया भी अदा करेंगे, जो मुश्किल समय में हमेशा उनके साथ खड़े रहे हैं।

शाहरुख ने जताया फैंस का आभार

वहीं शाहरुख खान ने बीती रात शाहरुख के बर्थडे के मौके पर फैंस आधी रात को मन्नत के बाहर इकट्ठा हुए। शाहरुख ने भी अपने फैंस को निराश नहीं किया। उन्होंने अपनी बालकनी में आकर फैंस का उनके प्यार और सपोर्ट के लिए फैंस का आभार व्यक्त किया है। इस दौरान शाहरुख सिंपल ब्लैक टी-शर्ट और ब्लू जींस पहने दिखे। जबकि अबराम सफेद टी-शर्ट और शॉर्ट्स में स्पॉट हुए। इसी के साथ एक्टर ने बांहें फैलाकर अपना सिग्नेचर मूव भी दिखाया। बता दें कि शाहरुख खान का जन्म 2 नवंबर 1965 को दिल्ली में हुआ था। उन्होंने 1989 में आई टीवी सीरीज फौजी से अपने करियर की शुरुआत की थी। वहीं जून 1992 में फिल्म दीवाना से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा था।