लोकगायिका शारदा सिन्हा इन दिनों अपनी हेल्थ को लेकर चर्चा में हैं। बीते दिनों उन्हें तबीयत बिगड़ने की वजह से दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद से उनकी हालत नाजुक बनी हुआ है। ऐसे में बीते दिन ही खबर सामने आई थी कि लोकगायिका को वेंटिलेटर पर रखा गया है। लेकिन, एम्स दिल्ली की मीडिया प्रभारी और एनाटॉमी विभाग के प्रोफेसर डॉ. रीमा दादा ने रविवार को उनकी तबीयत के बारे में जानकारी दी और उन्होंने बताया कि शारदा सिन्हा की हालत स्थिर है और वो वेंटिलेटर पर नहीं हैं। इसके साथ ही सिंगर का हाल जानने के लिए उनसे मिलने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे भी अस्पताल पहुंचे हैं।

हिंदुस्तानी की रिपोर्ट की मानें तो डॉ. रीमा दादा ने शारदा सिन्हा की हेल्थ को लेकर कहा कि वो हीमोडायनामिक रूप से स्थिर हैं और लगातार डॉक्टर्स की निगरानीमें हैं। साल 2018 में मल्टीपल मायलोमा से पीड़ित हैं। मेडिकल साइंस के अनुसार हीमोडायनामिक स्टेबल एक ऐसी स्थिति है, जिसमें व्यक्ति का रक्तचाप और हार्ट की गति स्थिर होती है।

बेटे ने भी दिया मां का हेल्थ अपडेट

इसके साथ ही शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमान सिन्हा ने भी मां का हेल्थ अपडेट दिया है। उन्होंने कहा कि वो दिल्ली एम्स में मां के साथ मौजूद हैं। वो आईसीयू में हैं। इस दौरान उन्होंने वेंटिलेटर की खबर को खारिज किया और कहा कि वो नॉर्मल ऑक्सीजन पर हैं। अंशुमान ने मां की तबीयत पर चिंता भी जाहिर की कि उनकी स्थिति गंभीर जरूर है मगर वेंटिलेटर पर शिफ्ट होना खराब स्थिति हैं। अभी वो कॉन्सियस हैं। अंशुमान ने दिलासा भी दिया कि वो जल्द ठीक हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि पिता के निधन के बाद मां का मनोबल टूट गया और बीमारी उन पर हावी हो गई। वो एक बार आईसीयू से वापस आ चुकी हैं।

गौरतलब है कि शारदा सिन्हा की हालत नाजुक बनी हुई है। ऐसे में रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, केंद्रीय राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर और राज्यसभा सांसद धर्मशिला गुप्ता ने एम्स पहुंच कर उनकी हालत की जानकारी ली। उन्होंने सिंगर से मुलाकात भी की। वहीं, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने भी शारदा सिन्हा के स्वास्थ्य का जानकारी ली है।

screen

सिंगर शारदा सिन्हा के स्वास्थ्य को लेकर फैंस पूजा अर्चना कर रहे हैं। लोग उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। बिहार के शिव मंदिर में उनके लिए विशेष पूजा भी रखी गई थी। शारदा सिन्हा बेहतरीन गानों और छठ गीतों के लिए जानी जाती है। यह खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।

m

M