Sharda Sinha Death Highlights: बिहार कोकिला और भोजपुरी की लोकप्रिय लोक गायिका शारदा सिन्हा का 5 नवंबर को निधन हो गया है। शारदा पिछले 10 दिनों से दिल्ली के एम्स में एडमिट थीं, जहां बीती रात उन्होंने आखिरी सांस ली। एम्स की तरफ से बयान जारी कर जानकारी दी गई कि शदरा ने मंगलवार की रात 9 बजकर 20 मिनट पर निधन हो गया। रिफ्रैक्टरी शॉक के कारण सेप्टीसीमिया हुआ और उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
उनका पार्थिव शरीर 6 नवंबर को हवाई जहाज के जरिए पटना उनके निवास स्थान पर लाया गया था, जहां गुरुवार 7 नवंबर को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। कुछ ही घंटों में शारदा सिन्हा को पंचतत्व में विलीन हो जाएंगी।
बताया जा रहा है कि शारदा सिन्हा का पार्थिव शरीर कुछ ही देर में दिल्ली से फ्लाइट के जरिए पटना ले जाया जाएगा, जहां राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार होगा। उनक पार्थिव शरीर को कुछ देर उनके आवास पर रखा जाएगा और फिर गुलबी घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा है कि शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ होगा।
बता दें कि शारदा सिन्हा ने दुनिया को अलविदा कहने से पहले बेटे के सामने अपनी आखिरी इच्छा जाहिर की थी। उनका कहना था कि उनका भी अंतिम संस्कार उस जगह हो जहां उनके पति का हुआ था। पूरी खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
छठी मैया के गीत गाने वाली सिंगर शारदा सिन्हा का निधन
द्रौपदी मुर्मू ने ट्विटर पर शारदा सिन्हा की तस्वीर को शेयर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा, “बिहार कोकिला के रूप में प्रसिद्ध गायिका डॉक्टर शारदा सिन्हा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। बिहारी लोक गीतों को मैथिली और भोजपुरी में अपनी मधुर आवाज़ देकर शारदा सिन्हा जी ने संगीत जगत में अपार लोकप्रियता पायी। आज छठ पूजा के दिन उनके मधुर गीत देश-विदेश में भक्ति का अलौकिक वातावरण बना रहे होंगे। उन्हें वर्ष 2018 में कला के क्षेत्र में पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया था। उनका सुमधुर गायन अमर रहेगा। मैं उनके परिवारजन एवं प्रशंसकों के प्रति गहन शोक-संवेदना व्यक्त करती हूं।”
राहुल गांधी ने भी शारदा सिन्हा के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “अपनी मधुर आवाज़ के लिए प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा जी के निधन की ख़बर बेहद दुःखद है। उनके शोकाकुल परिजनों एवं प्रशंसकों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।छठ के त्योहार में हर ओर गूंजते उनके गीत श्रद्धालुओं और श्रोताओं को उनकी सदा याद दिलाते रहेंगे। शारदा जी अपने स्वरों के ज़रिए हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेंगी।”
त्रिशाकर ने इंस्टाग्राम पर शारदा सिन्हा की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “आज हमलोग ने एक अनमोल रतन खोया है सारदा सिन्हा जी जैसा कोई ना था ना कोई हो सकता है We Will Miss You Mam”
एक्ट्रेस रानी ने शारदा सिन्हा के निधन पर लिखा, “छठव्रत शुरू होने से पहले ही खामोश हो गयी,, छठी मईया के महिमा को गीतों के मध्यम से एक अलग पहचान देने, बिहार उत्तरप्रदेश के इस महापर्व की महिमा को दुनिया के जन जन तक पहुंचाने ,सबसे मधुर, लोकप्रिय और कोकिला आवाज में गाने वाली,,बिहार की बेटी, मैथिली, मगही,भोजपुरी की स्वर कोकिला शारदा सिन्हा जी ब्रह्मलीन हो गईं। कोटि कोटि नमन
।।।ॐ शांति शांति शांति ही।।।
Sarda Sinha
शारदा सिन्हा के निधन पर मालिनी अवस्थी ने उनकी तस्वीर शेयर करते हुए दुख जताया है। उन्होंने लिखा है, “दीदी कैसे आपको विदा कहूं।”
शारदा सिन्हा जब अस्पताल में थीं, उस वक्त भी पीएम नरेंद्र मोदी उनकी हेल्थ अपडेट ले रहे थे और उनके जाने के बाद अब उन्होंने ट्विटर पर दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है। पीएम मोदी ने शारदा सिन्हा के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “सुप्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उनके गाए मैथिली और भोजपुरी के लोकगीत पिछले कई दशकों से बेहद लोकप्रिय रहे हैं। आस्था के महापर्व छठ से जुड़े उनके सुमधुर गीतों की गूंज भी सदैव बनी रहेगी। उनका जाना संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति!”
बिहार की कोकिला सिंगर शारदा सिन्हा का निधन हो गया है। उनका निधन छठ की नहाय खाय के दिन हुआ और इससे उनके फैंस बेहद दुखी हैं।