बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की इंडस्ट्री में बादशाहत आज भी बरकरार है। वो सिनेमाघरों में आते हैं तो बवाल ही काट जाते हैं। 2023 में फिल्म ने दो हजार करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था। वहीं, किंग ऑफ रोमांस की एक झलक पाने के लिए लाखों फैंस उनका इंतजार करते हैं। मन्नत के बाहर घंटों-घंटों खड़े रहते हैं। उनका घर किसी मंदिर से कम नहीं। शाहरुख और गौरी अपने इस आलीशान बंगले को भी फ्लॉन्ट करने का मौका नहीं छोड़ते हैं। इंस्टाग्राम पर अक्सर तस्वीरें सामने आ ही जाती हैं। उनका परिवार इस घर में सालों से रहता है। इसे शाहरुख ने पत्नी गौरी के साथ मिलकर सजाया है। ऐसे में अब बी-टाउन के फेवरेट कपल ने इसे दो मंजिला और भी बढ़ाने का फैसला किया है।

शाहरुख खान और गौरी खान ने मिलकर अपने सपने के आशियाने को बढ़ाने का फैसला किया है। इसकी तैयारी भी की जा रही है। टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट की मानें तो गौरी खान ने महाराष्ट्र कोस्टल जोन मैनेजमेंट ऑथोरिटी (MCZMA) में पिछले महीने इसे लेकर एक एप्लिकेशन भी जमा कराई थी। इस एप्लीकेशन में बंगले के दो और फ्लोर को बनाने की इजाजत की मांगी गई थी। MCZMA ने इस एप्लीकेशन पर विचार किया गया और इसके लिए कई मीटिंग्स भी ऑथोरिटी की ओर से की गई। माना जा रहा है कि अगर गौरी खान को दो मंजिला बनाने की इजाजत मिलती है तो इस बनाने में 25 करोड़ रुपए का खर्च आएगा।

शाहरुख खान और गौरी खान का बंगला मन्नत एक हेरिटेज प्रॉपर्टी है। इसे 1914 में बनाया गया था। ऐसे में इसमें किसी भी तरह के निर्माण के लिए स्ट्रिक्ट अप्रूवल की जरूरत है। मन्नत का प्लॉकट साइज 2091.38 मीटर है और इसमें 6 फ्लोर हैं। इसमें शाहरुख खान अपने पूरे परिवार के साथ रहते हैं।

23 साल पहले शाहरुख खान ने खरीदा था घर

गौरतलब है कि शाहरुख खान ने मन्नत को काफी मेहनत और मिन्नतों के बाद ही खरीदा था। पहली बार एक्टर ने इस बंगले को साल 1997 में फिल्म ‘येस बॉस’ की शूटिंग के दौरान देखा था। इसमें किंग खान से पहले गुजराती सेल्समैन की फैमिली रहती थी। शाहरुख ने उस समय इस बंगले को करीब 13.32 करोड़ में खरीदा था। उस समय इस विला का नाम विएला हुआ करता था। 2005 में इस घर का नाम बदलकर शाहरुख और गौरी ने मन्नत कर दिया था। गौरी ने इस घर का दोबारा से इंटीरियर डिजाइन किया था। अगर आज के समय की इस घर की कीमत की बात की जाए तो इसकी कीमत करीब 200 करोड़ बताई जाती है।

बहरहाल, अगर शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो किंग खान इन दिनों हॉलीवुड की फिल्म ‘मुफासा’ को लेकर चर्चा में हैं। ये साल 2019 में आई फिल्म ‘द लायन किंग’ का सीक्वल है। इसमें किंग खान और आर्यन खान ने डबिंग की थी। इसके बाद अब ‘मुफासा’ में भी शाहरुख ने डबिंग की है। इसके साथ ही उनके छोटे बेटे अबराम खान ने भी फिल्म में डबिंग की है और इसे उनका डेब्यू माना जा रहा है।

आपने शाहरुख खान के बंगले की खबर तो पढ़ ली। इसके साथ ही आप किंग खान से जुड़ी खबर ये खबर भी पढ़ सकते हैं, जब उन्होंने प्रियंका चोपड़ा को शादी के लिए प्रोपज कर दिया था। एक समय था जब दोनों के लिंक अप की खबरें मीडिया में खूब रही हैं।