शाहरुख खान को बॉलीवुड का बादशाह कहा जाता है, क्योंकि वह अपनी एक्टिंग और डांस परफॉर्मेंस के बदलौत लोगों के दिलों पर राज करते हैं। एआरके की पुरानी फिल्मों पर आज भी लोग बेशुमार प्यार लुटाते हैं। फैंस को अभिनेता की अपकमिंग फिल्म किंग का बेसब्री से इंतजार है। शाहरुख खान की एक बेहतरीन फिल्म दिवाली के मौके पर 30 साल पहले रिलीज हुई थी, जिसकी दीवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोलती है। आइए इस मूवी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी को बड़े पर्दे पर बेहद पसंद किया जाता है। इन दोनों सितारों की रोमांटिक फिल्में आज भी लोगों के दिलों पर राज करती हैं। प्रशंसक की जुबां पर दोनों की मूवी का नाम अक्सर रहता है। आज जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, उसका निर्देशन आदित्य चोपड़ा ने किया और फिल्म 1995 में दिवाली के मौके पर रिलीज हुई थी।

दिवाली पर रिलीज हुई थी DDLJ

यहां हम जिस फिल्म का जिक्र कर रहे हैं, उसका नाम दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे है। 20 अक्टूबर 1995 को रिलीज हुई इस मूवी को 30 साल पूरे हो गए हैं। इस मूवी की कहानी को भी काफी ज्यादा पसंद किया गया। ओटीटी पर आज भी लोग फिल्म को बार-बार देखना पसंद करते हैं। शाहरुख की फिल्म के बारे में एक रोचक बात यह भी है कि मुंबई के मराठा मंदिर में फिल्म 28 साल से ज्यादा समय तक लगातार दिखाई गई। यह इकलौती बॉलीवुड फिल्म है, जिसके पास ऐसा रिकॉर्ड है।

यह भी पढ़ें: 4 सीजन वाली इस वेब सीरीज के नाम हैं 66 अवॉर्ड, ओटीटी लवर्स को है अपकमिंग सीजन का इंतजार

बॉक्स ऑफिस पर तोड़े थे रिकॉर्ड

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के बारे में बता दें कि इसने कमाई के मामले में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। 4 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने भारत में 89 करोड़ की कमाई की थी। इसके अलावा, विदेशों की कमाई का आंकड़ा 13.50 करोड़ था। ऐसे में फिल्म ने कुल मिलाकर 102.5 करोड़ की कमाई अपने नाम कर ली। हिंदी फिल्म के लिए यह एक बड़ा रिकॉर्ड था, क्योंकि दीपावली के पटाखों से भी ज्यादा बड़ा धमाका मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर किया था।