हिंदी सिनेमा जगत के एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh khan) की आज दुनियाभर में अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। दुबई में एक्टर का जबरदस्त तरीके से जन्मदिन मनाया जाता है। यहां तक कि उनकी फिल्मों की सफलता का भी जश्न बड़ी ही धूमधाम से मनाते हैं। लेकिन, शाहरुख के लिए किंग खान तक का सफर तय करना आसान नहीं था। इसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है। उन्होंने दिल्ली से लेकर मुंबई तक काफी मशक्कत की है। फिर जाकर उन्हें फिल्मों में काम मिला। एक समय ऐसा था जब उन्हें कोई चीज पसंद आती थी तो उन्हें वो चीज खरीदने के लिए सोचना पड़ता था। ऐसे में आपको उनसे जुड़ा एक किस्सा बता रहे हैं जब उन्होंने दुकानदार से एक सूट संभालकर रखने के लिए कहा था।

दरअसल, शाहरुख खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि टीवी होस्ट और एक्टर मनीष पॉल शाहरुख की स्ट्रगल लाइफ से जुड़ा किस्सा बता रहे हैं। मनीष पॉल किंग खान से बात करते हुए उनकी स्ट्रगल स्टोरी बताते हैं। ये किस्सा फिल्म ‘दीवाना’ के दौरान का है। फिल्म 90 के दशक में रिलीज की गई थी, जिससे उन्हें पॉपुलैरिटी हासिल हुई। मनीष पॉल वीडियो में बताते हैं कि शाहरुख खान को दुकान में टंगा एक सूट काफी पसंद आया था और उन्होंने दुकानदार से कहा था कि इसे संभाल रखने के लिए कहा था। किंग खान ने बताया था कि वो अपनी पहली फिल्म करने के बाद सूट खरीदने आएंगे।

दुकानवाले से क्या बोले थे शाहरुख खान?

शाहरुख खान का वायरल वीडियो किसी अवॉर्ड फंक्शन का है, जिसमें किंग खान के बगल में अनुष्का शर्मा नजर आईं। मनीष पॉल ऑडियंस में आते हैं और वहां बैठे शाहरुख खान से कहते हैं, ‘एक लड़के ने दिल्ली से शुरुआत की। 1991 में बैगपैक किया, कॉन्फिडेंस, मजबूत इरादे और खूब सारे सपने लेकर मुंबई आ गया। उसने कहा जो करूंगा अब यहीं करूंगा। उसने मुंबई आकर खूब मेहनत की।’

मनीष पॉल ने आगे बताया, ‘वो स्ट्रगल के दिनों में खार में रहता था। खार में उसने एक दुकान देखी और वहां पर एक सूट टंगा हुआ था, जो उसे बहुत अच्छा लगा। उसने दुकान वाले से कहा कि ये सूट संभालकर रखना एक साल बाद मेरी फिल्म आएगी फिर मैं ये सूट खरीदूंगा। सर मेरा विश्वास कीजिए वो लड़का इतना कॉन्फिडेंट था। उसने एक साल में फिल्म की। 1992 में उसकी फिल्म रिलीज हुई, जिसका नाम था दीवाना। उसने इस फिल्म से ना सिर्फ हिंदुस्तान को बल्कि पूरी दुनिया को दीवाना कर दिया, जिस लड़के की मैं बात कर रहा हूं, हम उसे प्यार से कहते हैं हमारा, अपना शाहरुख खान।’

आपको बता दें कि शाहरुख खान को पहली बार पॉपुलैरिटी टीवी शो ‘फौजी’ से मिला था। इस सीरियल से एक्टर घर-घर में फेमस हो गए थे। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में एंट्री की थी और ‘दीवाना’ से उन्होंने बड़े पर्दे पर पहचान बनाई थी। इसके बाद एक्टर ने ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया। आज वो 59 साल की उम्र में भी इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन एक्टर्स की लिस्ट में हैं। बहरहाल, अगर शाहरुख खान के प्रोफेशनल फ्रंट की बात की जाए तो उनकी पाइपलाइन में ढेरों फिल्में हैं। इसमें ‘टाइगर वर्सेज पठान’ हैं। आखिरी बार उन्हें साल 2023 में फिल्म ‘डंकी’, ‘पठान’ और ‘जवान’ में नजर आए थे। उनकी इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया था।

screen
screen

आपको बता दें कि शाहरुख खान से जुड़ा एक और किस्सा काफी चर्चा में है। एक बार वो सेट पर अंतिम सांस लेना चाहते हैं। उन्होंने कहा था कि कोई एक्शन कहे और वो मर जाएं। इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।