Shah Rukh Khan Birthday: शाहरुख खान हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम है, जिन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड के ‘बादशाह’ और ‘किंग खान’ जैसे टैग को हासिल किया है। उनकी फैन फॉलोइंग सिर्फ देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी है। लोग एक्टर की एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं और वही किंग खान आज 2 नवंबर को अपना 59वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। ‘जवान’ एक्टर उम्र के इस पड़ाव में भी फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं और फैंस आज भी उनकी नई फिल्मों का बेसब्री के साथ इंतजार करते हैं।

हालांकि, शाहरुख खान से लेकर किंग खान बनने तक का ये सफर उनका बिल्कुल भी आसान नहीं था। उन्होंने इस मुकाम को हासिल करने के लिए काफी मेहनत की है। शाहरुख आज अपने जन्मदिन पर फैंस को नई फिल्म का ऐलान करके अपने चाहने वालों को तोहफा दे सकते हैं। इसके साथ ही उनके फैंस अभी से ही मन्नत के बाहर एक्टर के आने का इंतजार करने लग गए हैं।

Live Updates
16:05 (IST) 2 Nov 2024
Live: बर्थडे पर रिलीज हुआ 'फौजी 2' का ट्रेलर

शाहरुख खान ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो 'फौजी' से की थी और कुछ दिनों पहले मेकर्स ने यह ऐलान किया था कि वह जल्द ही 'फौजी 2' लेकर आने वाले हैं। ऐसे में अब किंग खान के जन्मदिन पर 'फौजी 2' के मेकर्स ने इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया है। इसमें गौहर खान, आशीष भारद्वाज और उत्कर्ष कोहली समेत कई स्टार्स दिखाई देने वाले हैं।

14:00 (IST) 2 Nov 2024
Live: सुहाना खान ने लुटाया प्यार

शाहरुख के जन्मदिन पर उनकी लाडली बेटी सुहाना खान ने भी सोशल मीडिया पर एक स्पेशल पोस्ट करते हुए पिता को बर्थडे विश किया है। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर किंग खान के साथ बचपन की फोटोज शेयर की हैं और प्यार भरा कैप्शन भी लिखा है।

13:57 (IST) 2 Nov 2024
Live: सेलेब्स ने किया किंग खान को विश

शाहरुख खान के जन्मदिन पर आम लोगों के अलावा बी-टाउन सेलेब्स भी सोशल मीडिया पर पोस्ट पर एक्टर को विश कर रहे हैं। हाल ही में रकुल प्रीत सिंह, करीना कपूर खान, अनन्या पांडे समेत कई स्टार्स ने उन्हें विश किया है।

10:26 (IST) 2 Nov 2024
Live: मन्नत के बाहर लगा फैंस का जमावड़ा

आम दिनों में ही किंग खान के घर 'मन्नत' के बाहर फैंस का जमावड़ा लगा रहता है, लेकिन 'बादशाह' के जन्मदिन वाले दिन ये आंकड़ा लाखों में पहुंच जाता है और हर कोई 'पठान' की एक झलक पाने के लिए बेताब रहता है। ऐसे में एसआरके भी उन्हें निराश नहीं करते और हर साल अपने जन्मदिन वाले दिन मन्नत की बालकनी पर आकर फैंस से मिलते हैं और उनका शुक्रिया अदा करते हैं। ऐसे में अभी से ही एक्टर के घर के बाहर फैंस का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है।

10:22 (IST) 2 Nov 2024
Live: 'किंग' फिल्म का कर सकते हैं ऐलान

शाहरुख खान ने अभी तक अपने करियर में कई फिल्में की और आखिर बार उन्हें फिल्म 'डंकी' में देखा गया था, जो बीते साल 2023 में रिलीज हुई थी। ऐसे में अब फैंस उनकी नई मूवी का इंतजार कर रहे हैं। 'बादशाह' जल्द ही 'किंग' मूवी में अपनी बेटी सुहाना खान के साथ नजर आने वाले हैं, जिसका ऐलान वह आज अपने जन्मदिन पर कर सकते हैं।

10:19 (IST) 2 Nov 2024
Live: रोमांटिक हीरो बनकर छोड़ी छाप

बता दें कि शाहरुख खान ने अभी तक अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया है। उन्होंने हीरो और एंटी हीरो बनकर काम किया, लेकिन लोगों को उनका रोमांटिक अंदाज काफी पसंद आया और आज एक्टर अपनी रोमांटिक मूवीज को लेकर ज्यादा चर्चा में रहते हैं।

10:14 (IST) 2 Nov 2024
Live: दीवाना मूवी से किया इंडस्ट्री में डेब्यू

'फौजी' के बाद अभिनेता ने 80-90 के दशक की शुरुआत में 'उम्मीद' और 'वागले की दुनिया' नाम के शो में भी काम किया। इसके बाद किंग खान बतौर अभिनेता अपना करियर बनाने के लिए मुंबई आ गए और यहां उन्होंने साल 1992 में आई मूवी 'दीवाना' से अपना डेब्यू किया। फिल्म में उनके साथ दिव्या भारती और ऋषि कपूर भी दिखाई दिए थे और इसी मूवी के लिए एक्टर को फिल्मफेयर बेस्ट मेल डेब्यू अवॉर्ड भी मिला। फिर उसी साल में उनकी दूसरी मूवी 'चमत्कार', 'दिल आशना है' और 'राजू बन गया जेंटलमैन' भी रिलीज हुईं और इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

10:10 (IST) 2 Nov 2024
Live: छोटे पर्दे से की करियर की शुरुआत

शाहरुख खान ने अपने करियर की शुरुआत साल 1989 में आए शो 'फौजी' से की। इस शो में उन्होंने अभिमन्यु राय की भूमिका निभाई, जहां लोगों ने उनके अभिनय को काफी पसंद किया।