भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे बोल्ड एक्ट्रेस नम्रता मल्ला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम अकाउंट में उनकी बेहद बोल्ड तस्वीरें हैं। नम्रता को भोजपुरी इंडस्ट्री की हॉट एक्ट्रेस में से एक माना जाता है, जो बोल्डनेस के मामले में सभी एक्ट्रेसेस को मात देती हैं। सोशल मीडिया पर नम्रता की तस्वीरें तेजी से वायरल होती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके डेढ़ मिलियन फॉलोवर्स हैं।

नम्रता भोजपुरी इंडस्ट्री के साथ-साथ अब कन्नड़ फिल्मों में भी तहलका मचाने वाली हैं। एक्ट्रेस ने अपनी नई फिल्म के गाने का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें वो गुलाबी रंग का लहंगा चोली पहने अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं। वीडियो को कई यूजर्स ने लाइक किया है और उसपर कमेंट किया है।

आपको बता दें कि बोल्ड इमेज रखने वाली नम्रता ने जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण अवतार में एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें वो स्टेज पर गोपियों के बीच नृत्य दिखा रही थीं। लोगों को उन्हें इस अवतार में देख काफी हैरानी हुई।

नम्रता को भोजपुरी इंडस्ट्री की नोरा फतेही भी कहा जाता है। वो आए दिन अपने डांस वीडियो भी साझा करती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वो ब्लैक बिकिनी के साथ चश्मा लगाकर एक म्यूजिक पर बेली डांस कर रही थीं।

कुछ दिनों पहले नम्रता ने मलाइका अरोड़ा के ‘मुन्नी बदनाम हुई’ गाने पर भी डांस किया था। जिसमें एक्ट्रेस ने जामुनी रंग के शॉर्ट लहंगे के साथ गोल्डन और संतरी रंग की चोली पहनी थी। एक्ट्रेस के डांस मूव्स और अदाएं उनके फैंस को बेहद पसंद आते हैं। वो साउथ इंडियन और बॉलीवुड फिल्मों के गाने पर तमाम रील्स भी बनाती रहती हैं।

गौरतलब है कि नम्रता ने भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के साथ भी काम किया है। इसके अलावा नम्रता ने खेसारी के साथ अपनी एक रील भी सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिसमें खेसारी रिक्शा चलाते हुए दिख रहे हैं और नम्रता रिक्शा के पीछे खड़े होकर डांस कर रही हैं।