महाराष्ट्र में कंगना रनौत और शिवसेना कार्यकर्ताओं द्वारा रिटायर्ड नेवी अफसर के साथ मारपीट का मामला गरमाया हुआ है। शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से संबंधित कार्टून शेयर करने को लेकर नेवी अफसर मदन शर्मा की हुई पिटाई पर राज्य सरकार की काफी फजीहत हो रही है। इसी मामले को लेकर आजतक के एक टीवी डिबेट में बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने शिवसेना नेता पर जमकर भड़ास निकाली। संबित पात्रा ने कहा कि महाराष्ट्र में क्या हो रहा है। बाला साहेब भी एक कार्टूनिस्ट ही थे।

आजतक के टीवी डिबेट में शिवसेना नेता किशोर तिवारी के साथ संबित पात्रा की नेवी अफसर और कंगना के मसले को लेकर बहस हो रही थी। इसी बीच किशोर तिवारी ने कहा कि आप मुझे राजेश खन्ना कहते हो। संबिता पात्रा जवाब देते हुए कहते हैं आपको राजेश खन्ना नहीं कहा था। जिसपर शिवसेना नेता कहते हैं कि कल कहा था। कहा था कि उल्टा देख रहे हैं।

किशोर तिवारी की बात पर संबित पात्रा सफाई देते हुए कहते हैं कि जिन्हें कहा वे दूसरे प्रवक्ता हैं। आप इतना खुशफहमी मत पालिए। बड़ा राजेश खन्ना सोच रहे हैं। इतना हैंडसम नहीं हो। बैठो और मेरी बात सुनो। संबित पात्रा ऐसा बोलते ही हैं कि तभी किशोर तिवारी बोल पड़ते हैं। और कहते हैं कि खुशफहमी नहीं है। संबित पात्रा इंटरप्ट किए जाने पर भड़के उठते हैं और हाथ जोड़कर कहते हैं भगवान! रोहित जी कहां से पकड़ लाए हैं।

संबित पात्रा इसी डिबेट में कहते हैं कि किशोर तिवारी जी अनकंडीशनल माफी मांग रहे हैं। मैं स्वागत करता हूं कि तिवारी जी ने परिपक्वता दिखाई लेकिन तिवारी जी एक आधिकारिक प्रवक्ता नहीं हैं। संबिता आगे कहते हैं कि अगर संजय राउत आकर कान पकड़कर माफी मांगते कि, मुझसे गलती हो गई। मैंने हरामखोर कहा। मुझसे गलती हो गई।

अगर संजय राउत कान पकड़कर कहते कि हां, गलती हो गई कि मैंने कहा जबड़ा तोड़ देंगे। मैंने सामना में लिखा उखाड़ दिया। लिखा कि पानी के अंदर रहकर मगरमच्छ से बैर नहीं करते। अगर वे ऐसा बोलते तो कुछ माना जा सकता था। संबित पात्रा ने नेवी अफसर मदन शर्मा पर हुए हमले को लेकर कहा कि महाराष्ट्र में क्या हो रहा है। क्या था उस कार्टून में। बाला साहेब खुद एक कार्टूनिस्ट थे। उन्होंने अपने कार्टून से महाराष्ट्र की राजनीति को बदला। मैं खुद इस कार्टून को अपने ट्विटर हैंडल से शेयर करने जा रहा हूं।

बता दें हाल ही (शुक्रवार 11 सितंबर) में पूर्व नेवी अफसर मदन लाल शर्मा की मैसेज ( उद्धव ठाकरे पर कार्टून) फॉरवर्ड करने की वजह से शिवसैनिकों ने पिटाई कर दी थी। वीडियो वायरल होने के बाद मामले में 6 लोगों को गिरफ्ता किया गया। वहीं शिव सेना नेता संजय राउत ने इस बाबत कहा था कि शुक्रवार को मुंबई में एक रिटायर्ड नौसेना अधिकारी पर हमला किया गया था। उन्होंने सीएम का एक कार्टून शेयर किया था, जो अपमानजनक था। फिहलहाल हमले में घायल रिटायर्ड नेवी ऑफिसर मदन शर्मा को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।