किसान आंदोलन पर रिहाना, मिया खलीफा और ग्रेटा थनबर्ग के बयान के बाद मामला गरमा गया है। बीजेपी नेता हमलावर हैं और इसे भारत के खिलाफ साजिश करार दिया है। टीवी डिबेट में भी इस मसले पर तीखी बहस और नोंकझोंक देखने को मिल रही है। रिपब्लिक भारत पर एक डिबेट के दौरान बीजेपी नेता संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर व्यंग कसते हुए कहा कि राहुल विदेश जाकर रिहाना और मिया खलीफा संग भारत के खिलाफ षड्यंत्र रचते हैं। पात्रा ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे कहते नजर आ रहे हैं, राहुल मिया खलीफा और रिहाना संग मिलकर ये खेल खेल रहे हैं, वो वहीं छुट्टियाें भी मनाने जाते हैं।
वीडियो में संबित पात्रा कहते नजर आते हैं- लता मंगेशकर ने जब देश के हित में कहा तो राहुल गांधी की पार्टी कहती है कि लता मंगेशकर कौन हैं देश के लिए कहने वालीं। लता मंगेशकर कोई नहीं हैं? ये ग्रेटा, रिहाना और मिया खलीफा…ये सारे सब कुछ हैं?
उन्होंने आग कहा- मैं बताता हूं, आप जानते नहीं हैं…ये छुट्टी मनाने राहुल गांधी जो बाहर जाते हैं, आपको शायद पता नहीं होगा, लेकिन मिया खलीफा, रिहाना… मैं भी नहीं जानता था…गूगल कर देख तब जाना कि ये लोग कौन हैं..इनसे मिल मिल कर राहुल गांधी ये सारा षड्यंत्र रचककर आते हैं। नहीं तो बताइए, 26 जनवरी से पहले ये राहुल गांधी क्यों भाग गए थे विदेश? विदेश जाकर ये राहुल गांधी मिया खलीफा से मिलकर आए हैं।
संबित पात्रा ने अपने अगले ट्वीट में एक और वीडियो शेयर किया और साथ ही कैप्शन में लिखा- Toolkit माने “षड्यंत्र की पोटली” ..और हाँ डिबेट के बीच में ना disturb करें ..Greta नाराज़ हो जाएगी। वीडियो में चुटकी लेते हुए संबित पात्रा उन आरोपों को नकारते हैं जिनमें कहा जा रहा है कि उपद्रवियों को लाल किले तक ले जाने में बीजेपी का हाथ है। वह कहते हैं- ये कहना बेकार है कि बीजेपी ने किया है।
ये सब पैसे का कारोबार है … pic.twitter.com/UC0LMcxX4y
— Sambit Patra (@sambitswaraj) February 4, 2021
किसानों को कोई गद्दार नहीं कह रहा है। किसान मोर्चा वालों ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी 26 तारीख को कि कुछ लोग उनके यहां घुस गए हैं। उन्होंने कहा कुछ खालिस्तानी घुस गए हैं और आज ये टूल किट क्या होता है, मैं समझाता हूं-इसका हिंदी अनुवाद है षड्यंत्र की पोटली। इन्होंने टूल किट का इस्तेमाल कर ट्वीट किया। मिया खलीफा बिना पैसा लिए अपनी मम्मी से ना मिले।
Toolkit माने “षड्यंत्र की पोटली” ..और हाँ डिबेट के बीच में ना disturb करें ..Greta नाराज़ हो जाएगी। pic.twitter.com/SKwIDFz81W
— Sambit Patra (@sambitswaraj) February 4, 2021
संबित पात्रा के पोस्ट पर लोगों ने भी रिएक्शन देने शुरू कर दिए। एक यूजर ने लिखा, मोदी विरोधियों को मिया, नकली NGO कार्यकर्ता ग्रेटा, पैसे की भूखी रेहाना का सहारा… घटिया कांग्रेस का अंतरराष्ट्रीय साजिश उजागर हो गया। सिर्फ मोदी को बदनाम करने के चक्कर में भारत को बदनाम करने लगा पप्पू ।
Foreign countries में राहुल रचा रहे षड्यंत्र pic.twitter.com/re31waVOPZ
— Sambit Patra (@sambitswaraj) February 4, 2021
कमल कुमार नाम के शख्स ने कहा- पात्रा जी, किसान तो वो भी नहीं हैं जिन्होंने ये किसान विरोधी बिल बनाए हैं। ये भी ध्यान रखना। वैसे कोई विदेश से किसानों को समर्थन दे रहे हैं तो तुम्हारी इतनी क्यों सड़ती है। उस समय तो नहीं बोलते जब विदेश से मोदी जी को समर्थन मिलता था या फिर वो भी पैसे के दम पर होता था।
एक यूजर ने कहा- इनसे पूछो कि अक्षय कुमार,अजय देवगन, मैरीकॉम,और कंगना जैसे कथित सेलेब्रिटीज़ कहां के किसान हैं। देश के सैनिकों का समर्थन करने के लिए जब सैनिक होना जरूरी नहीं तो किसान का समर्थन करने के लिए किसान होना कब से जरूरी हो गया और अगर यह जरूरी है तो केवल समर्थन करने वालों के लिए ही क्यों।