फेमस यूट्यूबर और स्टैंड अप कॉमेडियन समय रैना के लिए साल 2025 की शुरुआत अच्छी नहीं हुई। उनका एक शो आता था ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ जिसे यूट्यूब पर स्ट्रीम किया जाता था और एक समय तक लोगों ने उनके उस शो को काफी पसंद भी किया, लेकिन फिर इसे लेकर खूब विवाद हुआ, जिसके बाद इसे बंद कर दिया गया। दरअसल, समय के इस शो के एक एपिसोड में यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने पेरेंट्स इंटीमेट को लेकर कुछ ऐसा सवाल किया, जिस पर काफी बवाल हुआ। कई राज्यों में इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई।
यहां तक कि इस विवाद के बाद से समय रैना अभी तक पूरी तरह से लोगों के सामने नहीं आए थे। उन्होंने अपने कई टूर भी कैंसिल कर दिए थे। हालांकि, अब वह एक बार फिर वापसी करने जा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट कर ‘इंडिया टूर’ का ऐलान किया है, जिसका टाइटल उन्होंने ‘समय रैना: स्टिल अलाइव एंड अनफिल्टर्ड’ रखा है। चलिए जानते हैं उनका यह शो कब शुरू होगा।
कमबैक करने को तैयार समय रैना
‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद और कॉमेडियन समय रैना के खिलाफ हुए खिलाफ कानूनी मुकदमों के बाद यह उनका पहला टूर है। ऐसे में अब यह सुनकर काफी लोग खुश हो गए हैं। इसकी घोषणा करते हुए समय ने यह भी बताया है कि उनका टूर 15 अगस्त से बेंगलुरु में शुरू होगा और इसके बाद हैदराबाद, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, पुणे जैसे शहरों में शो करेंगे और 5 अक्टूबर को दिल्ली में उनका यह टूर खत्म होगा। समय रैना ने अपने ‘इंडिया टूर की डेट के साथ ही यह भी बताया है कि उनके इस शो की टिकट बुक माय शो पर मौजूद है।
इस शो से फेमस हुए थे समय
बता दें कि समय रैना का इंडिया टूर पहले से ही आयोजित था, लेकिन मार्च में ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद से संबंधित महाराष्ट्र साइबर सेल के समन के कारण उन्हें अपना टूर रद्द करना पड़ा था। सिर्फ इतना ही नहीं, उस समय उन्होंने अपने शो के बिके हुए टिकटों के पैसे को भी वापस कर दिया था। बहुत कम लोग जानते होंगे कि समय रैना कॉमेडी रियलिटी शो कॉमिकस्तान 2 (2019) के को-विनर बनकर फेमस हुए।