Tik Tok: आशिका भाटिया कई टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं। तो वहीं आशिका सलमान खान और सोनम कपूर स्टारर फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ में भी नजर आई थीं। इन दिनों आशिका अपने फैंस को टिक टॉक (Tik Tok) वीडियोज के जरिए एंटरटेन कर रही हैं। लेकिन फिलहाल आशिका के फैंस को उनके टिकटॉक वीडियो देखने नहीं मिलेंगे। वजह है कि उन्हें गंभीर चोट लग गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आशिका बेड रेस्ट पर हैं।

इस बीच उनकी सर्जरी भी की जानी है। ऐसे में आशिका के एक दोस्त ने उनके लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट भी लिखा है। भाविन भानुशाली भी एक टिक टॉक स्टार हैं। ऐसे में उन्होंने आशिका की सेहत के लिए कामना करते हुए पोस्ट शेयर किया। पोस्ट में उन्होंने अपनी और आशिका की एक तस्वीर शेयर की, साथ ही इसमें लिखा- ‘ऑल द बेस्ट फॉर योअर सर्जिरी, तुम्हें मिस करूंगा।’ इसके अलावा आशिका के कई दोस्त उनके लिए कामनाएं करते दिखे। इन पोस्ट को आशिका ने अपने इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया।

आशिका भाटिया के दोस्त उन्हें सोशल मीडिया पर गुड लक कहते दिखे। उनके फ्रेंड्स ने कहा कि ‘तुम जल्दी ठीक हो जाओ’, किसी ने लिखा- ‘तुम्हारा ऑपरेशन सक्सेसफुल हो’।

आशिका टीवी पर काफी काम कर चुकी हैं। चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर उन्होंनें श्वेता तिवारी के साथ शो ‘परवरिश’ में भी काम किया था। इस शो में आशिका गिन्नी बनीं नजर आई थीं।

आशिका को सबसे बेहतरीन मौका सलमान खान की फिल्म में मिला। इस फिल्म में आशिका सलमान की बहन के किरदार में नजर आई थीं।

फिल्म के ज्यादातर सीन्स में आशिका स्वरा भास्कर के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखी थीं। इतना ही नहीं फिल्म के टाइटल सॉन्ग – ‘प्रेम रतन धन पायो’ गाने में आशिका सोनम कपूर के साथ डांस करती दिख थीं।

देखें आशिका के पैर पर लगा प्लास्टर…

आशिका अब टिकटॉक पर अपनी खास पहचान बना चुकी हैं।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)