बॉलीवुड में सलमान खान (Salman Khan) यारों के यार माने जाते हैं। लेकिन एक बार वह जिससे नजरें फेर लेते हैं फिर पलट कर नहीं देखते। ऐसा ही एक किस्सा सलमान खान और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के बीच है। जगजाहिर है कि सलमान खान और ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) के बीच ‘कोल्ड वॉर’ हमेशा से ही रही है। सोनम कपूर की शादी के फंक्शन के वक्त भी सलमान के बारे में ऋषि कपूर ने कुछ ऐसा कह दिया था जिसके बाद बवाल मचते मचते बचा था। हालांकि सलमान औऱ ऋषि कपूर फिल्मों में भी साथ देखे गए हैं। साल 2002 में सलमान ने ऋषि कपूर संग फिल्म जलवा में काम किया था।इसके बाद एक घटना घटी, जिससे ऋषि कपूर और सलमान खान के बीच के रिश्ते औऱ खराब हो गए।
सलमान खान एक बार संजय दत्त (Sanjay Dutt) के साथ मुंबई के एक क्लब में पार्टी करने गए थे। उसी क्लब में ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर भी गए हुए थे। वह भी अपने दोस्तों के साथ वहां पार्टी कर रहे थे। रणबीर तब किसी भी बॉलीवुड फिल्म में नहीं आए थे। इस पार्टी में इन दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। वह झगड़ा इतना बढ़ गया कि सलमान का गुस्सा कंट्रोल से बाहर हो गया औऱ उन्होंने रणबीर को जोरदार थप्पड़ मार दिया।
इस बीच सलमान के साथ आए संजय दत्त ने माहौल को संभालने की कोशिश की। उन्होंने सलमान औऱ रणबीर को समझाने की कोशिश की कि वह दोनों ही बॉलीवुड की बड़ी फैमिली से हैं, पब्लिकली ऐसा करना उनके लिए ठीक नहीं है। लेकिन इस बारे में खबरें सामने आने लगीं औऱ सलमान के पिता सलीम खान को इस बारे में खबर हुई।
इसके बाद सलमान के पिता ने उनकी हरकत के लिए ऋषि कपूर से माफी मांगी। खबरें ये भी हैं कि उस वक्त सलीम खान ने सलमान से कहा था कि वह ऋषि कपूर के पास जाएं और उनसे माफी मांगे। लेकिन सलमान ने ये करने से साफ इनकार कर दिया था जिसके बाद सलमान के पिता ने ऋषि कपूर से इस घटना को लेकर सलमान के बिहाफ में माफी मांगी।
हालांकि सलमान बाद में रणबीर कपूर की फिल्म अजब प्रेम की गजब कहानी में भी नजर आए थे। उस फिल्म में सलमान खान की करीबी कैटरीना कैफ भी थीं। सबको लगा कि अब रणबीर और सलमान के बीच सब कुछ ठीक है। लेकिन बाद में मामला औऱ खराब हो गया क्योंकि कैटरीना का झुकाव रणबीर की तरफ होने लगा था। ऐसे कई मौके आए जब सलमान खान ने रणबीर को लेकर इंडायरेक्ट सुनाया भी। जैसे करण जौहर के शो में रैपिडफायर राउंड के दौरान सलमान ने रणबीर को पपी तक कह दिया था।

