बॉलीवुड में ऐसी कई जोड़ियां हैं, जो बनीं और बिगड़ी हैं। ऐसी कई प्रेम कहानियां रही हैं, जिन्होंने लोगों का खूब ध्यान खींचा है। इसी फेहरिस्त में से एक प्रेम कहानी सलमान खान (Salman Khan) और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) की भी है। दोनों की लव स्टोरी और ब्रेकअप के बारे में कौन नहीं जानता है। इनके रास्ते तो अलग हो गए मगर इनका रिश्ता एक खराब नोट पर खत्म हुआ। इनकी कहानी ‘हम दिल दे चुके सनम’ से शुरू हुई और ‘देवदास’ तक चली। अब फिल्म ‘देवदास’ से ही जुड़ा एक किस्सा है, जिसमें बताया जाता है कि सलमान खान एक्ट्रेस की वैनिटी वैन में नशे में धुत पड़े रहते थे। चलिए शुरू से बताते हैं इस किस्से के बारे में…

दरअसल, फेमस जर्नलिस्ट अनुपमा चोपड़ा ने अपनी बायोग्राफी में ‘देवदास’ की शूटिंग से जुड़ा एक किस्सा सुनाया है। उन्होंने उसमें बताया है कि कैसे सलमान खान इस फिल्म की शूटिंग के दौरान अपने रिश्ते को सुधारने के लिए ऐश्वर्या राय के वैनिटी की फर्श पर नशे में धुत पड़े रहते थे। अनुपमा ने अपनी बायोग्राफी में बताया था कि वो ये समय था जब इनका रिश्ता खत्म होने के मोड़ पर था। ऐश्वर्या इससे मूव ऑन करना चाहती थीं। वहीं, सलमान खान उनके प्यार में दर्द से गुजर रहे थे। वो अपना रिश्ता बरकरार रखने की पूरी कोशिश कर रहे थे। मगर फिर भी मामला नहीं जमता है और इनके रास्ते अलग हो जाते हैं।

सलमान खान बनाना चाहते थे ‘पारो’ के ‘देवदास’

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान शुरू से ही पारो के देवदास बनना चाहते थे। वो फिल्म ‘देवदास’ को लेकर काफी एक्साइटेड थे। हालांकि, संजय लीला भंसाली ने सलमान के बजाए शाहरुख खान को ‘देवदास’ के रोल के लिए चुना। लेकिन फिर भी सलमान खान ने ‘देवदास’ के सेट पर जाना बंद नहीं किया। उन्हें बाकी के क्रू मेंबर्स ने भी सेट पर कई बार देखा था। ये आखिरी बार था जब ऐश्वर्या राय और सलमान खान को ऑनस्क्रीन देखा गया था।

‘देवदास’ में किया था काम?

आप सोच रहे होंगे कि ‘देवदास’ सलमान खान कहां थे? चलिए वो किस्सा भी बताते हैं कि कैसे? दरअसल, कहा जाता है कि एक सीन में शाहरुख खान, ऐश्वर्या के पैरों से कांटा निकालते हैं इसे सलमान खान ने किया था। हुआ यूं था कि ‘भाईजान’ ने अपने मन से इस सीन का डेमो दिया लेकिन एकदम अलग तरह से। हालांकि, इस बात को कोई नहीं जानता है कि संजय लीला भंसाली ने कैमरा चालू रखा था और ये सारा डेमो कैमरे में कैद हो गया था। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि संजय ने इस क्लिप को डिलीट नहीं किया था, जिसे मूवी में इस्तेमाल किया गया था। बस शाहरुख को दिखाने के लिए चेहरे को इधर-उधर किया गया था।