Saif Ali Khan attacked Updates: सैफ अली खान पर 16 जनवरी को चाकू से हमला हुआ। जिसमें उन्हें कई गंभीर चोटें आईं। रात करीब 2:30 बजे आरोपी उनके घर में पाया गया और जब सैफ ने उससे अपने परिवार को बचाने की कोशिश की तो उसने सैफ पर चाकू से कई वार किए। सैफ अली खान के शरीर पर 6 गहरे घाव थे। एक घाव उनकी गर्दन पर था जो 10 सेंटीमीटर था। इसके साथ ही उनकी पीठ पर भी कुछ गहरे जख्म थे, जिनकी सर्जरी हुई और उनकी पीठ से करीब 2.5 इंच का चाकू का टुकड़ा मिला। पुलिस ने उस टुकड़े को कब्जे में ले लिया है और बाकी के हिस्से की तलाश जारी है।
मैं रात में गाड़ी चलाता हूं। रात के करीब 2-3 बजे मैंने देखा कि एक महिला ऑटो के लिए बुला रही थी। मुझे गेट के अंदर से रिक्शा के लिए आवाज़ें भी सुनाई दे रही थीं। जब मैंने यू-टर्न लिया और गेट पर अपनी गाड़ी रोकी, तो खून से लथपथ एक आदमी बाहर आया।
https://x.com/AHindinews/status/1880243560311845053
सैफ अली खान पर हुए हमले मामले में अब एक बड़ी खबर सामने आई है, मुंबई पुलिस को संदेह है कि जिस घुसपैठिए ने सैफ के घर में चोरी करने की कोशिश की और अभिनेता को चाकू मारा, उसने पहले शाहरुख खान के घर में चोरी करने की कोशिश की थी। कुछ रिपोर्ट के अनुसार, वह शख्स कड़ी सुरक्षा की वजह से शाहरुख के घर के अंदर घुस नहीं सका। सैफ अली खान पर हमले के बाद, मुंबई पुलिस ने इस मामले की आगे की जांच के लिए शाहरुख के घर मन्नत का भी दौरा किया। पुलिस सूत्र ने 14 जनवरी को मन्नत के पास संदिग्ध गतिविधि का दावा किया था। वहीं, इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, एक व्यक्ति को शाहरुख के घर से सटे रिट्रीट हाउस के पीछे की तरफ 6-8 फीट लंबी लोहे की सीढ़ी लगाकर परिसर का निरीक्षण करते देखा गया था। अब, पुलिस को संदेह है कि यह वही व्यक्ति हो सकता है जिसने सैफ के बांद्रा स्थित घर में चोरी करने की कोशिश की थी।
सैफ अली खान अब खतरे से बाहर हैं और वो चलने फिरने की हालत में हैं। इस बात की जानकारी कुछ देर पहले डॉक्टर्स ने दी थी और अब उन्हें हॉस्पिटल के एक प्राइवेट रूम में शिफ्ट कर दिया गया है।
सैफ अली खान पर हमला करने वाले का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वो सीढ़ियों से ऊपर जाते दिख रहा है। आरोपी करीब 1 बजकर 37 मिनट पर ऊपर जाता दिख रहा है और वो 2:33 मिनट पर नीचे आया।
सैफ अली खान की पीठ पर जो चाकू की नोक रह गई थी और उसे डॉक्टर्स ने सर्जरी से निकाला। अब उसकी तस्वीर सामने आई है। चाकू का टुकड़ा नुकीला और करीब 2 इंच बड़ा है।

सैफ अली खान को लेकर लीलावती अस्पताल के डॉक्टर्स ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें उन्होंने कहा कि सैफ रील नहीं रियल लाइफ हीरो हैं। वह खून से लतपथ हालत में अस्पताल आए थे, लेकिन उन्होंने स्ट्रेचर नहीं मांगा। वो खुद चलकर गए।
लीलावती अस्पताल के डॉक्टर्स का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने बताया कि तैमूर भी सैफ के साथ अस्पताल आया था। उनके हाउस वर्कर ने कहा कि वो लोग उसे अपने साथ ले गए थे।
डॉक्टर ने बताया कि सैफ अली खान की रीढ़ की हड्डी पर जो ब्लेड से वार किया गया था वो काफी गहरा था। इससे स्पाइनल कोर्ड डेमेज हो सकती थी। मगर अब वो खतरे से बाहर हैं।
सैफ अली खान को लेकर डॉक्टरों ने बड़ा अपडेट दिया है। एक्टर खतरे से बाहर हैं और वो चलने फिरने की हालत में हैं।
सैफ अली खान अब भी अस्पताल में भर्ती हैं और उनके परिवार के लोग लगातार उनके पास जाकर हाल चाल ले रहे हैं। करीना कुछ समय पहले ही लीलावती अस्पताल पहुंची हैं और सोहा अली खान भी भाई को मिलने पहुंचीं।
https://x.com/ani_digital/status/1880138392824054015
आजकर की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। अब इस पूरे मामले में उससे पूछताछ के लिए ले जाया गया है, जल्द ही कोई बड़ा खुलासा हो सकता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
सैफ अली खान पर हमला करने वाला संदिग्ध घटना की अगली सुबह बांद्रा के रेलवे स्टेशन के पास देखा गया। पुलिस को शक है कि वो वसई, विरार गया। अब वहां पर उनकी तलाश की जा रही है।
https://x.com/ANI/status/1880116929022898528
सैफ अली खान के सतगुरु अपार्टमेंट के विजुअल सामने आए हैं और पुलिस जांच के लिए वहां पहुंची है।
https://x.com/ANI/status/1880106805134782501
पुलिस ने बताया कि आरोपी को आखिरी बार बांद्रा रेलवे स्टेशन के पास देखा गया। आरोपी को आखिरी बार बांद्रा रेलवे स्टेशन के पास देखा गया था। पुलिस को संदेह है कि संदिग्ध ने घटना के बाद वसई-विरार की ओर जाने के लिए सुबह पहली लोकल ट्रेन पकड़ी। मुंबई पुलिस की टीमें वसई, नालासोपारा और विरार इलाकों में तलाश कर रही हैं।
सैफ की सर्जरी के दौरान उनकी पीठ से ब्लेड का करीब 2.5 इंच का टुकड़ा निकला है। जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। ब्लेड के बाकी हिस्से की पुलिस तलाश कर रही है।
https://x.com/ANI/status/1880110127111672122
सैफ अली खान और करीना के घर की हाउस हेल्प ने बताया आरोपी चुपचाप से जेह के कमरे में घुसा था और उसके हाथ में नुकीली चीज थी। जब जेह की नैनी को आवाज आई तो उसने जाकर देखा तो आरोपी ने कहा कि कोई आवाज नहीं करेगा। तभी करीना और सैफ आए और फिर हादसा हुआ।
करीना कपूर ने बीती रात इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था। जिसमें उन्होंने लिखा था कि ये दिन उनके और उनके परिवार के लिए बहुत मुशकिल था। इसके साथ ही उन्होंने पैपराजी और मीडिया से किसी तरह के गलत अटकले लगाने से बचने को कहा था। उनकी पोस्ट को अर्जुन कपूर ने भी शेयर किया है और साथ में लिखा है इसे हमें पढ़ने, समझने और सम्मान करना होगा।

तैमूर की पूर्व नैनी ललीता डी-सिल्वा ने सैफ के साथ हुए हादसे पर दुख जताया है और कहा है कि ये सब सोचना भी उनके लिए बहुत बड़ी बात है। साथ ही उन्होंने कहा कि आरोपी को सजा मिलनी चाहिए।
सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद कवि कुमार विश्वास की गिरफ्तारी की मांग हो रही है। दरअसल उन्होंने कुछ दिनों पहले एक कार्यक्रम में सैफ और करीना के बेटे के नाम को लेकर कटाक्ष किया था। उनके भड़काऊ बयान के बाद ऐसा हुआ तो लोग इसके लिए कुमार विश्वास को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
सैफ अली खान के घर की हाउस हेल्प ने पूछताछ में बताया कि आरोपी ने उसे बंधक बनाया था और 1 करोड़ रुपये भी मांग रहा था। उसका कहना है कि आरोपी ने सैफ और उनके बच्चों को बंधक नहीं बनाया था और ना ही उनसे पैसों की डिमांड की।
सैफ के साथ हुए हमले में मुंबई पुलिस डीसीपी ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति उनके घर घुस गया था और नौकरानी के साथ उनकी बहस की आवाज सुन सैफ वहां गए। उसने सैफ के साथ हाथापाई शुरू की और फिर उन पर हमला कर दिया।
सैफ अली खान के साथ हुए हादसे पर सोमी अली ने वीडियो शेयर किया और बताया कि उन्हें इस बात का बहुत दुख है।