अहमदाबाद प्लेन क्रैश के कई इमोशनल वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी में से एक वीडियो में अस्पताल में बैठा एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड के मरने के बाद रो रहा होता है। अस्पताल में रोते इस लड़के का नाम है सागर पाटिल, और प्लेन क्रैश में मारी गई उसकी गर्लफ्रेंड थी मनीषा थापा।

अहमदाबाद में हाल ही में दुर्भाग्यपूर्ण प्लेन क्रैश हुआ, जिसमें 241 लोगों की मौत हो गई। 12 जून 2025 को दोपहर 1:38 बजे, अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए उड़ान भरने वाली Air India फ्लाइट AI‑171 (Boeing 787‑8 Dreamliner) टेकऑफ़ के कुछ ही मिनटों बाद क्रैश हो गई। इस फ्लाइट में 230 यात्री और 12 क्रू शामिल थे। इसी क्रू में शामिल थीं मनीषा थापा।

कौन थीं मनीषा थापा?

सिर्फ 27 साल की मनीषा थापा ने अपनी जिंदगी में बड़ा मुकाम हासिल कर लिया था। मनीषा ने पटना के St. Xavier’s College से Business Economics में ग्रेजुएशन किया था। वो IndiGo और Akasa Air में बतौर केबिन क्रू काम कर चुकी थीं। बाद में Air India में इंटरनेशनल फ्लाइट्स की क्रू मेंबर बनीं। मनीषा के पिता बिहार पुलिस में हैं। परिवार DNA परीक्षण के लिए अहमदाबाद पहुंचा था, जहां सागर पहले ही मौजूद थे।

‘क्या मैं बचूंगी?’, कैंसर का पता चला तो हॉस्पिटल कॉरिडोर में फूट-फूटकर रोए थे दीपिका और शोएब इब्राहिम

अस्पताल के बाहर रोते दिखे सागर पाटिल – “My Love…”

जब सागर पाटिल को हादसे की खबर मिली, वो मुंबई से तुरंत अहमदाबाद पहुंच गए। DNA परीक्षण केंद्र के बाहर वो अस्पताल परिसर में रोते नजर आए। जब पत्रकार ने पूछा कि आप किसके लिए आए हैं, सागर की कांपती आवाज़ में सिर्फ एक शब्द निकला – “My Love…”

यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें सागर के चेहरे पर अपने प्यार को खोने का ग़म साफ झलक रहा था। लोग उनकी कहानी जानने के लिए बेचैन हो गए और इंस्टाग्राम पर उन्हें ढूंढ़कर उन्हें मैसेज कर इमोशनल सपोर्ट देने लगे।

‘तुझसे ही शादी कर लेती’, जावेद जाफरी का लक्जरी घर देख फराह खान को हुआ पछतावा- पहले देखा होता तो…

सोशल मीडिया पर उमड़ा लोगों का प्यार, सागर बोले – “हील करने की कोशिश कर रहा हूं”

इस हादसे के बाद सागर के इंस्टाग्राम पर हजारों की संख्या में फॉलोअर्स बढ़े। लोगों ने कमेंट्स और मैसेजेस के ज़रिए प्यार और सांत्वना दी।
इसके बाद एक इंस्टाग्राम स्टोरी में सागर ने लिखा:

“आप सभी के सपोर्ट के लिए धन्यवाद। बहुत सारे मैसेजेस मिल रहे हैं, सभी का रिप्लाई करना मुश्किल है। मुझे नहीं पता क्या कहना है… जो कुछ हुआ, उससे खुद को हील करने की कोशिश कर रहा हूं। अपने परिजनों के साथ समय बिताओ… पता नहीं कल वो रहेंगे या नहीं।”

सागर पाटिल हैं सिंगर और मॉडल

सागर पाटिल एक उभरते हुए मॉडल और सिंगर हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर मॉडलिंग की फोटोज़ के साथ कई इमोशनल गानों के वीडियोज अब वायरल हो रहे हैं।
एक वीडियो में वो गा रहे हैं: “कभी अलविदा ना कहना…”
दूसरे में गाते हैं: “कल हो ना हो…”

DNA टेस्ट में मदद की गुहार

सोशल मीडिया पर वायरल एक अन्य वीडियो में सागर अथॉरिटी से डीएनए टेस्ट में देरी के लिए बात करते दिख रहे हैं।
वो पूछते हैं कि डीएनए टेस्टिंग में इतनी देरी क्यों हो रही है, पेरेंट्स का रो-रोकर बुरा हाल है।

मनीषा की याद में कॉलेज में शोकसभा

St. Xavier’s College, Patna में मनीषा को श्रद्धांजलि देने के लिए एक शोकसभा आयोजित की गई।
जहां उनके साथ के स्टूडेंट्स और टीचर्स ने उन्हें एक विनम्र और संवेदनशील इंसान बताया।

‘मैं मर जाऊंगा’, प्रेमानंद जी महाराज की शरण में पहुंचे टीवी के दो सितारे, फेमस एक्टर बोले- ‘मुझ पर काला जादू हुआ है’

सागर पाटिल का आरोप – “ये हादसा नहीं, मैनेजमेंट की विफलता है”

सागर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह केवल तकनीकी खराबी नहीं थी, बल्कि यह Air India की लापरवाही और मैनेजमेंट फेल्योर का नतीजा है।

कभी न भरने वाला जख्म दे गया ये विमान हादसा

इस हादसे ने मनीषा जैसी कई जिंदगियां छीन लीं और सागर जैसे कई लोगों के दिल तोड़ दिए हैं- जिन्हें भरने में लंबा वक्त लगेगा या शायद पूरी जिंदगी कम पड़ जाए।

यूट्यूबर गौरव तनेजा ने इस प्लेन क्रैश पर क्या कहा है, यहां क्लिक करके जानें।