Rishi Kapoor Health Updates: बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर दिल्ली में फैमिली फंक्शन अटेंड करने पत्नी नीतू कपूर के साथ पहुंचे थे। फंक्शन में पहुंचने के बाद उनकी तबीयत खराब होने लगी ऐसे में उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। ऋषि कपूर ने कहा है कि उनकी तबीयत दिल्ली में फैले पॉल्यूशन की वजह से खराब हुई है। उन्होंने आगे कहा- ‘क्या दगा दे गई दिल्ली की हवा।’ बताते चलें, नीतू कपूर इस दौरान ऋषि कपूर के साथ ही रहीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक जब ऋषि कपूर की तबीयत खराब हुई तो रणबीर कपूर भी दिल्ली फ्लाइटलेकर तुरंत पहुंचे।
न्यूज18 के मुताबिक- ऋषि कपूर के क्लोज फैमिली मेंबर ने बताया कि ‘चिंटू फैमिली फंक्शन अटेंड करने दिल्ली आए थे। तभी पार्टी में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया । नीतू कपूर उस वक्त उनके साथ ही थीं। अपने पिता की तबीयत बिगड़ने की खबर सुन कर रणबीर कपूर भी दिल्ली आ पहुंचे।’
रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋषि कपूर को इंफेक्शन हो गया है। दिल्ली में पॉल्यूशन की वजह इसे माना जा रहा है। पीटीआई की खबर के मुताबिक ऋषि कपूर को किसी तरह का इंफेक्शन होने की वजह से एडमिट कराना पड़ा है। हालांकि ऋषि ने पीटीआई से बातचीत के दौरान कहा कि, ‘मुझे एक इंफेक्शन है, ऐसी ज्यादा कोई घबराने की बात नहीं है’। ऋषि कपूर के हिसाब से उन्हें शायद प्रदूषण का असर हुआ है। फिलहाल ऋषि हॉस्पिटल में इलाज करवा रहे हैं और वहां आराम कर रहे हैं।
बता दें, जब ऋषि कपूर की तबीयत खराब हुई उस वक्त रणबीर कपूर भी फैमिली फंक्शन में बिजी थे। मुंबई में रणबीर कपूर अपने कजिन अरमान जैन की मेहंदी सेरमनी में शामिल हुए थे। उस वक्त रणबीर के साथ आलिया भट्ट भी थीं। पार्टी में करिश्मा कपूर भी मौजूद रहीं।
इससे पहले ऋषि कपूर कैंसर जैसी गंभीर समस्या का इलाज भी करवा चुके हैं। ऋषि के कैंसर का इलाज अमेरिका के न्यूयार्क में तकरीबन एक साल तक चला था, इस दौरान उनसे मिलने उनके बेटे रणबीर कपूर के अलावा कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज पहुंचते रहे थे।

