Rishi Kapoor Dies at 67: बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर अब इस दुनिया में नहीं रहे। मुंबई में चंदनवाड़ी शवदाह में ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार किया गया। बेटी ऋद्धिमा कपूर पिता को अंतिम बार देखने की इच्छा से लॉकडाउन में मुंबई आना चाहती थीं लेकिन वह समय के अभाव के कारण नहीं पहुंच पाईं। इस दौरान ऋषि कपूर की अंतिम यात्रा में मात्र 20 लोग ही शामिल हो पाए। इसके लिए बकायदा उन लोगों की लिस्ट बनाई गई जिन्हें अंतिम संस्कार में शामिल होने की इजाजत थी। इनमें राजीव कपूर, नीता कपूर, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, नीतू कपूर, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, अरमान जैन, करीना कपूर, सैफ अली खान, आयान मुखर्जी, अनिल अंबानी, रीमा जैन, मनोज जैन, अनीता जैन, रणधीर कपूर, विमल पारेख, नताशा नंदन, जयराम, रोहित शामिल थे।
बुधवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। बृहस्पतिवार की सुबह उनका निधन हो गया। ऋषि कपूर के निधन की जानकारी सबसे पहले अमिताभ बच्चन ने दी। अमिताभ ने ट्वीट कर कहा कि ‘अब ऋषि कपूर हमारे बीच नहीं रहे…मैं टूट चुका हूं…’।
बता दें कि ऋषि कपूर के निधन से एक दिन पहले ही एक और दिग्गज अभिनेता इरफान खान दुनिया को अलविदा कह गए थे। इस सदमे से लोग उबरे भी नहीं थे, कि ऋषि कपूर के निधन की खबर सामने आई। जानकारी के मुताबिक अपनी जिंदादिली के लिए मशहूर ऋषि कपूर जिस वक्त अस्पताल में अपनी आखिरी सांसें गिन रहे थे, उस वक्त भी वे मुस्कुरा रहे थे। उनके चेहरे पर हंसी थी और परिजनों को एंटरटेन कर रहे थे।
ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार मुंबई के चंदनवाड़ी शवदाह गृह में होगा। लॉकडाउन के चलते अंतिम संस्कार में सिर्फ 20 लोग ही शामिल हो सकेंगे। बता दें कि ऋषि कपूर का जन्म 4 सितम्बर, 1952 को हुआ था। वह पहली बार फिल्म श्री 420 में दिखे थे। 1980 में आई उनकी फिल्म कर्ज ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए था। उनकी आखिरी फिल्म द बॉडी थी। गौरतलब है कि ऋषि कपूर पिछले साल ही अमेरिका से कैंसर का इलाज कराने के बाद भारत लौटे थे। वहां एक साल तक उनका ट्रीटमेंट चला था। इस बीच कई बार उनके अस्वस्थ होने की खबरें भी आई थीं। 29 अप्रैल को सांस लेने में दिक्कत के बाद उन्हें मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें बुखार भी था और छाती में इंफेक्शन भी था। बीमारी के लक्षणों को ध्यान में रखते हुए उनका COVID-19 (कोरोना वायरस) का टेस्ट कराए जाने की बात की गई थी।
उधर, ऋषि कपूर के परिवार ने उनके प्रशंसकों से अपील की है कि वे अपने घरों में रहकर ही कपूर को श्रद्धांजलि दें और लॉक डाउन के नियमों का पूरी तरह पालन करें। ऋषि कपूर भी यही चाहते थे कि उनके फैंस लॉक डाउन का उल्लंघन न करें। बता दें कि जब ऋषि कपूर का निधन हुआ, तब उनकी बेटी ऋद्धिमा कपूर दिल्ली में थीं। खबर है कि दिल्ली पुलिस ने ऋद्धिमा कपूर के लिए स्पेशल मूवमेंट पास का इंतजाम कराया है। ताकि वह अपने पिता को आखिरी बार देख सकें।

Highlights
अंतिम संस्कार के वक्त माहौल काफी गमगीन हो गया था। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ऋषि कपूर के पार्थिव शरीर के पास खड़ी फूटफूट कर रोती हुई नजर आईं। इस दौरान आलिया भट्ट फोन पर ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर के साथ वीडियो कॉल के माध्यम से जुड़ी हुई नजर आईं।
आलिया भट्ट फोन पर ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर के साथ वीडियो कॉल के माध्यम से जुड़ी हुई नजर आईं। लॉकडाउन की वजह से ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर मुंबई नहीं पहुंच पाईं थीं और वो दिल्ली में ही फंसी रह गईं थीं। बेटी रिद्धिमा कपूर वीडियो कॉल के माध्यम से पिता के आखिरी दर्शन के साथ साथ उनके अंतिम संस्कार में भी उन्हें शामिल हुई थीं।
करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा कि पापा और चिंटू अंकल, दो बेस्ट बॉयज।
दो साल तक ल्यूकेमिया से जंग के बाद ऋषि कपूर का निधन हो गया। अस्पताल के डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ ने कहा कि वे आखिर तक उनका मनोरंजन करते रहे।
2018 में ऋषि कपूर को कैंसर हुआ था। इलाज के लिए वो अमेरिका गए थे। वहां 11 महीने रहने के बाद पिछले साल सितंबर में भारत लौटे थे। पिछले गुरुवार भी उनकी सेहत खराब हुई थी। उन्हें अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था, लेकिन चार घंटे बाद डिस्चार्ज कर दिया गया था। बाद में चेस्ट इन्फेक्शन, सांस लेने में दिक्कत और बुखार के कारण बुधवार को उन्हें दोबारा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया
नीतू कपूर और रणबीर के अलावा करीना कपूर, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, उद्योगपति अनिल अंबानी, आलिया भट्ट, रीमा जैन, मनोज जैन, आदर जैन, अनीशा जैन, विमल पारीख, डॉ. टंडन और राहुल रवैल श्मशान घाट पर ऋषि कपूर को आखिरी विदाई देने के लिए मौजूद थे।
इस वीडियो में ऋषि कपूर अस्पताल में बेड पर लेटे दिख रहे हैं। अस्पताल का एक कर्मचारी उनके पास आता है औऱ ऋषि कपूर को उनकी फिल्म का गाना सुनाता है। इसके बाद ऋषि कपूर गाना सुनते हुए अपने मुंह को रुमाल से पोंछते हैं। वह भावुक नजर आते हैं। गानें के अंत में वह युवक को आशीर्वाद देते दिखते हैं
बेटी ऋद्धिमा मुंबई नहीं पहुंच पाएंगी। ऐसे में पापा के लिए ऋद्धिमा ने दिल्ली में ही बैठ कर इंस्टा पर एक पोस्ट लिखा। ऋद्धिमा अपने पापा के बहुत करीब थीं। लेकिन उनकी अंतिम यात्रा में शामिल नहीं हो पाईं। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है- पापा आई लव यू, मैं आपको हमेशा याद करूंगी।'
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, करीना कपूर, सैफ अली खान, नीतू कपूर आदि सब शमशान घाट में हैं। हालांकि परिवार के काफी लोग लॉकडाउन की वजह से नहीं आ पा रहे हैं। ऋद्धिमा खुद नहीं आ पा रही हैं समय से।
ऋषि कपूर की बेटी दिल्ली से मुंबई के लिए बाय रोड ट्रैवल कर रही हैं। लेकिन वह अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाएंगी। क्योंकि दिल्ली से मुंबई पहुंचे में 20 घंटे लगेंगे।इधर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। क्रिमिटोरियम के आसपास सोशल डिस्टेंसिंग का अच्छे से ध्यान रखा जा रहा है। इस शमशान घाट में लकड़ी से भी यहां दाह संस्कार होता है वहीं इलेक्ट्रिकल दाह संस्कार भी होता है। ऐसे में परिवार ने ऋषि कपूर का इलेक्ट्रिकल दाह संस्कार करने का तय किया है।
इन लोगों को मिली है अनुमति: राजीव कपूर, नीता कपूर, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, नीतू कपूर, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, अरमान जैन, करीना कपूर, सैफ अली खान, आयान मुखर्जी, अनिल अंबानी, रीमा जैन, मनोज जैन, अनीता जैन, रणधीर कपूर, विमल पारेख, नताशा नंदन, जयराम, रोहित
सुभाष घई ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने बताया कि ऋषि लगते ही नहीं थे कि वह बीमार हैं। जब भी मिलते थे कहते थे कि यार एक पिक्चर बना मैं ऐसा करूंगा वैसा करूंगा। सुभाष ने आगे कहा- सॉरी चिंटू मैं बहुत दुखी हूं..
खबर है कि रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट भी अस्पताल पहुंचीं हैं। वहीं करीना अपने पति सैफ अली खान के साथ औऱ अभिषेक बच्चन भी वहां पहुंचे हैं। दिल्ली में कपूर खानदान के कई लोग हैं, जिन्हें लॉकडाउन के बीच मुंबई जाने में दिक्कतें आ रही हैं। फिलहाल 5 लोगों को दिल्ली पुलिस ने मूवमेंट पास जारी किया है। इसमें ऋद्धिमा कपूर भी शामिल हैं। ऋद्धिमा ऋषि कपूर औऱ नीतू कपूर की बेटी हैं। उन्हें साऊथ ईस्ट डीसीपी से मूवमेंट पास की परमिशन मिली है। खबर है कि अगर वह 4 से 5 बजे के बीच में अपनी फैमिली के पास नहीं पहुंच पाती हैं तो फिर ज्यादा इंतजार नहीं किया जा सकेगा।
ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में लॉकडाउन औऱ सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा खयाल रखा जा रहा है। ऋषि कपूर के पार्थिव शरीर के पास नीतू कपूर, रणधीर कपूर, राजीव कपूर, रीमा जैन, रणबीर कपूर औऱ करीना कपूर हैं। सैफ भी वहीं है। ऐसे में बेटी ऋद्धिमा जैन का इंतजार किया जा रहा है। खबर आ रही है कि ऋषि कपूर के पार्थिव शरीर को उनके घर लेकर नही जाय़ा जाएगा।
ऋषि कपूर पुश्तैनी घर 'कृष्णा राज' के करीब ही रहते थे। 'कृष्णा राज' अंडर कंस्ट्रक्शन है। रणबीर कपूर उनके बगल में ही अलग फ्लैट में रहते हैं। इधर बेटी ऋद्धिमा कपूर दिल्ली में हैं, ऐसे में दिल्ली पुलिस ने ऋद्धिमा कपूर के लिए स्पेशल मूवमेंट पास का इंतजाम कराया गया है। ताकि वह अपने पिता को आखिरी बार देख सकें। वहीं खबर है कि करीना कपूर खान अपने पति सैफ अली खान के साथ वहां देखी गई हैं।
ऋषि कपूर के परिवार की तरफ से एक अपील की गई है कि कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन है ऐसे में लॉकडाउन का पालन करें। ऋषि कपूर स्वयं ये चाहते थे कि उनके फैंस लॉकडाउन को ब्रेक न करें। अजय देवगन ने ट्वीट कर ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि दी।
बताया जा रहा है कि ऋषि कपूर का निधन अस्पताल में 8.45 मिनट पर हुआ। इसके तुरंत बाद अमिताभ बच्चन का ट्वीट सामने आया जिसमें उन्होंने अपने कोस्टार के दुनिया छोड़ जाने पर दुख प्रकट किया। अमिताभ ने अपने ट्वीट में कहा कि वह टूट गए हैं।
लाखों करोड़ों लोग ऋषि कपूर को नम आंखों से विदाई देंगे। वहीं अब लिस्ट बनाई जा रही है कि ऋषि कपूर के अंतिमसंस्कार में कौन कौन शामिल होगा। लॉकडाउन के चलते गैदरिंग की सख्त मनही है। जिसके चलते कपूर परिवार से 20 लोगों की लिस्ट मांगी गई है जो कि अंतिम संस्कार में शामिल हो सकते हैं। कहा जा रहा है कि ऋषि कपूर के पार्थिव शरीर को चंदनवाड़ी शवदाह ले जाया जाएगा। इस वक्त पत्नी नीतू कपूर ऋषि कपूर के पार्थिव शरीर के पास बैठी हैं।
ऋषि कपूर के जाने से शल्पा शेट्टी, लता मंगेशकर, अजय देवगन , प्रकाश जावड़ेकर, राहुल गांधी, गिरिराज सिंह, रविशंकर प्रसाद, शिवराज सिंह, अखिलेश यादव, अमिताभ बच्चन ने दुख प्रकट किया।
घर परिवार में सब लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं। ऋषि कपूर और रणबीर कपूर का घर आसपास ही है। फिलहाल रणबीर अपने घर में नहीं हैं। कुछ वक्त पहले साथ में सब डिनर करते हुए नजर आए थे।
ट्विटर पर कपूर परिवार को लेकर फैंस ट्वीट पर ट्वीट कर रहे हैं। रणबीर कपूर और मां नीतू कपूर के लिए सहानुभूति दिखाते हुए फैंस कह रहे हैं कि भगवान आपको इस घड़ी में लड़ने के लिए शक्ति प्रदान करें। फैंस ऋषि कपूर और इरफान खान को याद कर रहे हैं। सोशळ मीडिया पर ऋषि और इरफान को श्रद्धांजलि दी जा रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ऋषि कपूर के निधन पर शोक प्रकट किया। उन्होंने कहा- 'बहुआयामी, प्रिय और जीवंत ... ये ऋषि कपूर जी थे। वह प्रतिभा का पावरहाउस थे। मैं हमेशा उन्हें याद करूंगा। फिल्मों और भारत की प्रगति के लिए उनका योगदान अथाह है। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाए हैं ओम शांति।
ऋषि कपूर को याद करते हुए दलेर मेहंदी बताते हैं कि- जब मेरी बेटी की शादी थी हंसराज हंस के बेटे के साथ तब मंगनी के वक्त उन्हें मैंने बताया नहीं था। तो उन्हें जब पता चला कि मैंने उन्हें बुलाया नहीं तो वो वह बहुत गुस्सा हो गए औऱ पंजाबी में उन्होंने बहुत गालियां दीं। बाद में जब बेटी की शादी हुई तो वह खुद आ गए।
लता मंगेशकर ने गोद में उठाया था ऋषि कपूर को: जब ऋषि कपूर पैदा हुए थे, तब लता मंगेश्कर ने उन्हें अपनी गोद में उठाया था। लता मंगेशकर ने ऋषि कपूर के जाने पर ट्वीट किए। उन्होंने लिखा-क्या कहूं? क्या लिखूं कुछ समझ नहीं आ रहा है। ऋषि जी के निधन से मुझे बहुत दुख हो रहा है। उनके जाने से फिल्म इंडस्ट्री को बहुत हानि हुई है। ये दुख सहना मेरे लिए बहुत मुश्किल है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।
मुंबई के एच एन अस्पताल में थे ऋषि कपूर, अभी ऋषि कपूर का पार्थिव शरीर अभी अस्पताल में ही है। नीतू सिंह अभी उन्हीं के साथ हैं। 24 घंटे के अंदर ऋषि कपूर और इरफान खान का निधन हो गया।
अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने ट्वीट किया-'चिंटू अंकल आप बहुत याद आओगे। जब आप आसपास होते थे ऐसा कोई वक्त नहीं होता था जब वो लम्हा डल हो, या फीका हो। आप स्क्रीन पर लेजेंड रहेंगे। दिल दुखा देने वाली खब
र
क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने लिखा- बहुत बहुत दिल दुखा ने वाली खबर, ऋषि जी नहीं रहे। मैं उनकी फिल्मी देख देख कर बड़ा हुआ हूं। वह बहुत अच्छे इंसान थे। उनकी आत्मा को शांति मिले। सचिन तेंदुलकर के अलावा औऱ भी सितारों ने ऋषि के जाने को लेकर ट्वीट किए। विवेक ओबेरॉय कहते हैं कि उनकी तमन्ना थी कि वह चिंटू अंकल के साथ थोड़ा सही पर काम जरूर करें। लेकिन वह हो नहीं पाया। चिंटू अंकल के साथ हमारे बहुत अच्छे रिलेशन थे।
ऋषि कपूर को लेकर खबर सामने आ रही है कि अंतिम वक्त में ऋषि कपूर लगातार मुस्कुरा रहे थे। कहा जा रहा है कि ऋषि कपूर उश वक्त बेड में लेटे हुए थे अपने परिवार को देख कर मुस्कुरा रहे थे। आखिरी वक्त में भी एक्टर सबका एंटरटेन कर रहे थे। रवीना टंडन औऱ तापसी पन्नू ने भी ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि दी।
अक्षय कुमार ने लिखा-वह लेजेंड थे, मैं मानता हूं ये बहुत बुरा समय चल रहा है, यह बहुत बड़ा नुकसान है इंडस्ट्री का। मेरी प्रार्थनाएं और दुवाएं ऋषि कपूर के परिवार के साथ हैं। उदित नारायण ने भी ऋषि कपूर के जाने पर कहा कि यह बहुत दुख की बात है कि हमारे इरफान खान साहब चले गए औऱ आज ऋषि कपूर चले गए। हमारे देश और फिल्म इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़े क्षति है।
ऋषि कपूर के जाने से हर कोई शॉक में है। 29 तारीख को दिग्गज अदाकार इरफान खान का जाना औऱ अब ऋषि कपूर ने दुनिया को अलविदा कहा। ऐसे में अक्षय कुमार ने ट्वीट किया। इसके अलावा तापसी पन्नी औऱ तमाम एक्टर्स ने ऋषि कपूर को याद किया।
अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर सबसे पहले खबर दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा- 'वह चला गया ऋषि कपूर गॉन, अभी अभी चला गया। मैं डिस्ट्रॉय हो गया।' अमिताभ बच्चन ने कहा कि वह टूट गए हैं। वहीं ऋषि कपूर के भाई रणधीर कपूर ने भी बताया कि अब ऋषि कपूर नहीं रहे।
ऋषि कपूर के दुनिया छोड़ जाने से बॉलीवुड गमगीन: ऋषि कपूर अब हमारे बीच नहीं रहे। इस खबरे के सामने आने के बाद पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। अभी कल ही इरफान खान का इंतकाल हुआ है। इसके बाद अब ऋषि कपूर भी दुनिया को अलविदा कह गए।
कुछ वक्त पहले ऋषि कपूर अपने रिश्तेदारों के यहां एक पार्टी में गए थे। इस बीच उनकी तबीयत खराब हो गई थी। ऋषि कपूर को तब भी अस्पताल लेजाया गया था। उधर, इस खबर को सुन कर बेटे रणबीर कपूर मुंबई से दिल्ली पहुंचे थे। रणबीर के साथ उस वक्त आलिया भट्ट भी थीं। रणबीर उस वक्त अपने कजिन की शादी के फंक्शन में बिजी थे। सारे काम छोड़ कर तभी रणबीर पापा ऋषि के पास पहुंचे थे।
साल 2018 में ऋषि कपूर की बीमारी की खबर सामने आई थी कि एक्टर को कैंसर हुआ था। इसके बाद ऋषि कपूर कैंसर ट्रीटमेंट के लिए अमेरिका चले गए थे। 11 महीने तक ऋषि कपूर का इलाज चला। इसके बाद पिछले साल सितंबर में एक्टर भारत लौट आए थे। ऋषि कपूर के साथ पत्नी नीतू कपूर थीं। अभी भी नीतू पति ऋषि कपूर के साथ ही हैं।
रणधीर कपूर ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया- ऋषि कपूर की तबीयत खराब है, उन्हें हम अस्पताल लेकर आए हैं। नीतू कपूर भी उनके साथ है। वह अभी ठीक नहीं हैं।' रणधीर कपूर ने आगे बताया ने इस अफवाह को नाकारा जिसमें कहा जा रहा था कि ऋषि कपूर वेंटिलेटर पर हैं। ऋषि कपूर पिछले साल सितंबर में भारत वापस आए थे, वह अपने कैंसर ट्रीटमेंट के लिए न्यूयॉर्क गए थे।