Ranbir Kapoor: बॉलीवुड के जबरदस्त कलाकार ऋषि कपूर अब इस दुनिया में नहीं रहे। ऋषि कपूर की तबीयत बीते बुधवार (29 अप्रैल 2020) रात खराब हो गई थी। उसी दिन दिग्गज कलाकार इरफान खान का भी इंतकाल हो गया था। धीरे-धीरे ऋषि कपूर की हालत खराब होती जा रही थी। उनके शरीर के अंग एक-एक कर काम बंद करने लगे थे। जैसे ऋषि कपूर की तबीयत बहुत बिगड़ने लगी तो पत्नी नीतू कपूर रोने लगीं। उनके बेटे रणबीर कपूर भी वहीं मौजूद थे।
पीपिंग मून की खबर के मुताबिक-आधी रात में ऋषि कपूर की बहुत तबीयत खराब हो गई। नीतू कपूर घबरा गईं औऱ उन्होंने पास खड़े रणबीर को कहा कि वह बहन ऋद्धिमा को फोन लगाएं। नीतू खुद को संभाल नहीं पा रही थीं। इधर रणबीर भी इमोशनल हो रहे थे। रणबीर ने बहन को फोन लगाया तो रणबीर से कुछ कहा नहीं गया औऱ वह फोन मां के हाथ में देकर वार्ड से बाहर चले गए। वह इतना इमोशनल हो गए थे कि बहन को फोन पर कुछ कह ही नहीं पाए। उधर से ऋद्धिमा भी बहुत रो रही थीं। तो मां ने उन्हें संभाला। मां बेटी दोनों इस घड़ी में एक दूसरे को सांत्वना दे रहे थे।
बता दें, कोरोना वायरस की वजह से देश लॉकडाउन की स्थिति से गुजर रहा है। ऐसे में फ्लाइट्स, ट्रेन्स की आवाजाही पर भी रोक है। एक जगह से दूसरी जगह ट्रैवल करने की मनाही है। ऐसे में ऋषि कपूर की बेटी दिल्ली में थीं। दिल्ली में ऋद्धिमा का ससुराल है। पिता के अंतिम दर्शनों को मुंबई जाने के लिए ऋद्धिमा ने बहुत जोर लगाया। इसके लिए उन्हें मूवमेंट पास भी मिल गया था। लेकिन फ्लाइट न चल पाने की वजह से उन्हें बाय रोड जाने के लिए कहा गया। दिल्ली से मुंबई 1400 km डिस्टेंस है। जिसे 20 घंटे में तय किया जा सकता है।
ऋद्धिमा का बाय रोड जाना भी सफल नहीं था। ऐसे में वह अपने पिता के आखिरी दर्शन वर्चुअली (लाइव वीडियो) ही कर पाईं। बताते चलें ल़ॉकडाउन की वजह से इरफान खान की अंतिम यात्रा की तरह ही ऋषि कपूर के अंतिम सफर में भी कम लोग ही शामिल हो पाए। इनमें कपूर खानदान के कुछ मेंबर्स ही शामिल थे।
इनमें राजीव कपूर, नीता कपूर, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, नीतू कपूर, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, अरमान जैन, करीना कपूर, सैफ अली खान, आयान मुखर्जी, अनिल अंबानी, रीमा जैन, मनोज जैन, अनीता जैन, रणधीर कपूर, विमल पारेख, नताशा नंदन, जयराम, रोहित शामिल थे।
