बॉलीवुड एक्टर्स ऋचा चड्ढा और अली फजल दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं, जहां कुछ ही दिनों में उनकी शादी होने वाली है। शादी की तैयारियों के लिए नई दिल्ली के लिए रवाना होते होते एक्टर्स को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। दोनों ने पपराजी को पोज दिए। ऋचा ने पीले और लाल रंग का सूट पहना था।
अली-ऋचा लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इसलिए इनकी शादी में सब कुछ काफी खास होने वाला है। चाहे वो शादी की सजावट हो, दोनों की शादी का जोड़ा हो या शादी के खाने का मेन्यु, सभी कुछ हटके होने वाला है।
एक्टर्स अपनी शादी को खास और यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। आज उनकी टीमें काफी बेहतरीन तैयारियों के साथ इस जोड़े का राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
कल से शुरू शादी की रस्में
ऋचा चड्ढा-अली फजल की शादी की रस्में कल यानी 29 सितंबर से शुरू हो रही हैं। गुरुवार और शुक्रवार को दिल्ली में दो अलग जगहों पर रस्में की जाएंगी। ऋचा की शादी में उनके शहर और बर्थ प्लेस का जायका बरकरार रखने के भी पूरे इंतजाम किए गए हैं। शादी में वो सब होगा जो ऋचा और अली को पसंद है। ऋचा-अली की शादी की सजावट के लिए रीसाइकल लकड़ी, फूलों, जूट आदि का इस्तेमाल किया जाएगा।
क्रेशा बजाज और राहुल मिश्रा ने डिजाइन किए शादी के जोड़े
शादी के पहले की रस्मों से लेकर सात फेरे तक के लिए ऋचा की पोशाकें डिजाइनर क्रेशा बजाज और राहुल मिश्रा ने तैयार की हैं। जबकि अली फजल के कपड़ें अबू जानी,संदीप खोसला और शांतनु निखिल ने तैयार की हैं।
खाने में दिल्ली की चाट से लेकर छोले-भटूरे तक
दिल्ली के राजौरी गार्डन के छोले भटूरे से लेकर नटराज की चाट सहित दिल्ली भर से ऋचा के पसंदीदा खाने शादी के मेन्यु में शामिल किए गए हैं। शादी की एक फंक्शन ऋचा की एक सहेली के घर में आयोजित किया जाएगा। जी हां! उनकी मेहंदी और संगीत सहेली के घर होगा, क्यों वहां ऋचा की पुरानी यादें जुड़ी हैं। जो उनके दिल के करीब है।