Nikhil Kamath Net Worth: बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती एक बार फिर से चर्चा में हैं। रिया चक्रवर्ती ने हाल ही में अपना पॉडकास्ट शुरू किया है जिसमें वो सेलेब्स का इंटरव्यू लेती हैं। पहले एपिसोड में सुष्मिता सेन और दूसरे एपिसोड में आमिर खान के साथ इंटरव्यू करने के बाद रिया चक्रवर्ती आज अपनी निजी जिंदगी की वजह से चर्चा में हैं। रिया की जिंदगी में फिर से प्यार आ गया है। रिया चक्रवर्ती की अरबपति निखिल कामथ के साथ रिलेशनशिप की खबरें हैं और इन खबरों के बीच रिया आज अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ बाइक राइड का लुत्फ लेती नजर आईं।
निखिल कामथ संग बाइक पर घूमती दिखीं रिया चक्रवर्ती
वायरल वीडियो में रिया चक्रवर्ती अपने कथित बॉयफ्रेंड निखिल कामथ के साथ मुंबई में बाइक राइड करती नजर आईं। हालांकि वीडियो सामने आया तो रिया चक्रवर्ती को लोगों ने बुरी तरह ट्रोल करना शुरू कर दिया। लोगों ने सुशांत सिंह राजपूत का नाम लेकर रिया चक्रवर्ती को ताने दिए हैं। वहीं निखिल कामथ को बचने की सलाह दे रहे हैं।
कौन हैं निखिल कामथ?
रिया चक्रवर्ती के कथित प्रेमी निखिल कामथ जीरोधा के सह-संस्थापक हैं। निखिल कामथ 3.1 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ भारत के सबसे युवा अरबपतियों की लिस्ट में टॉप पर हैं। जीरोधा ने 10 मिलियन यूजर्स के साथ भारत के ब्रोकरेज मार्केट में हलचल मचा दी।
निखिल कामथ की नेट वर्थ
फोर्ब्स बिलियनेयर्स लिस्ट 2024 के मुताबिक 37 साल के निखिल कामथ 3.1 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ के साथ युवा बिलियनेयर्स की लिस्ट में सबसे ऊपर हैं।
रिया चक्रवर्ती और निखिल कामथ की लव स्टोरी
रिया चक्रवर्ती की मुलाकात अरबपति निखिल कामथ से एक सामाजिक कार्यक्रम में हुई थी। निखिल कामथ ज़्यादा लाइमलाइट से दूर रहते हैं, रिया की सादगी और विनम्रता ने निखिल को अपनी ओर आकर्षित कर लिया। दोनों में दोस्ती हुई और दोनों ने एक दूसरे के साथ समय बिताना शुरू किया और जल्द ही उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई।
रिया और निखिल की लव स्टोरी में एक खास बात यह है कि दोनों ने एक दूसरे को अपने परिवार के साथ मिलवाया है। रिया के परिवार ने निखिल को अपना बेटा माना है, जबकि निखिल के परिवार ने रिया को अपनी बेटी की तरह स्वीकार किया है। हालांकि रिया और निखिल ने कभी अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात नहीं की है मगर दोनों कई बार साथ दिख चुके हैं।