Sushant Singh Rajput: सुशांत सिंह राजपूत मामले में रिया चक्रवर्ती का नाम केस में आ रहा है। सुशांत के पिता ने रिया पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इस बीच खबर है कि रिया चक्रवर्ती ने सुशांत संग अपने लिव-इन में रहने की बात को मान लिया है। एक्ट्रेस रिया पर सुशांत के बैंक अकाउंट से 15 करोड़ रुपए साल भर में निकालने की बात भी सामने आई है। इस पर रिया के सीए का बयान भी सामने आया है।
रिया चक्रवर्ती ने जो याचिका लगाई थी। उस कॉपी में रिया ने मुंबई पुलिस को जांच सौंपने की बात कही थी। वहीं रिया ने याचिका में ये भी लिखा था कि वह सुशांत सिंह के साथ लिव इन में रह रही थीं। लेकिन 8 जून को ही वह अपने घर सांताक्रूज चली गई थीं। रिया ने उस याचिका में ये भी लिखा कि सुशांत डिप्रेशन में थे। सुशांत की मौत में उनका कोई हाथ नहीं है।
इधर बिहार पुलिस केस में पूरी तरह से एक्टिव हो रखी है। मामले में अब तक 6 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। इनमें से एक सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे भी हैं। अंकिता से भी बिहार पुलिस ने करीब 1 घंटे पूछताछ की।
इधर, सुशांत के सीए ने बताया है कि रिया ने सुशांत के अकाउंट से कुछ पैसे जरूर खर्च किए हैं। लेकिन सुशांत सिंह के अकाउंट से कोई बड़ी रकम नहीं निकाली गई है। सुशांत की इतनी कमाई थी ही नहीं जितना सुशांत की फैमिली द्वारा दावा किया गया है, कि रिया ने 15 करोड़ की रकम निकाली है।
ज्ञात हो सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने रिया के खिलाफ आरोप लगाए हैं कि रिया ने 1 साल के अंदर सुशांत के अकाउंट से धीरे धीरे कर 15 करोड़ की ट्रांजेक्शन की है, जिसका सुशांत से कोई संबंध नहीं था। सुशांत मामले में उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता ने भी डंके की चोट पर कहा है कि सुशांत को डिप्रेशन हो ही नहीं सकता।
सुशांत एक बहुत ही उत्साहित शख्सियत थे। वह अपने प्लान्स को हमेशा डायरी में संजो कर रखते थे। अंकिता ने एक चैनल के जरिए बताया कि सुशांत इतनी मजबूत मानसिकता के थे कि जब वह दोनों रिलेशनशिप में थे तब सुशांत अपने आने वाले 5 सालों के प्लान्स डायरी में लिख रहे थे, जिन्हें सुशांत ने पूरा भी किया।