सोनाक्षी सिन्हा ने जब बॉलीवुड में डेब्यू किया उस समय हर तरफ ये चर्चा होने लगी थी कि सोनाक्षी का चेहरा का गुजरे जमाने की मशहूर एक्ट्रेस रीना रॉय से मिलता है। ये चर्चा इसलिए जोर पकड़ने लगी क्योंकि रीना रॉय कभी सोनाक्षी सिन्हा के पिता शत्रुघन सिन्हा के साथ रिलेशनशिप में थीं। लोग तो यहां तक कहने लगे थे कि सोनाक्षी, रीना रॉय और शत्रुघन सिन्हा की बेटी हैं। सोनाक्षी ने तो इस मामले में चुप्पी तोड़ते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की थी अब पहली बार रीना रॉय ने इस मामले पर कुछ कहा है।
रीना रॉय ने सोनाक्षी से फेस मिलने पर क्या कहा?
रीना रॉय ने हाल ही में फर्स्टपोस्ट पर एक इंटरव्यू दिया, जहां उनसे जब सोनाक्षी सिन्हा का उनसे फेस मिलने को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा- ”यह एक कोइंसीडेंट है। कभी-कभी ऐसा होता है, जीतेंद्र की मम्मी और मेरी मम्मी जुड़वा बहनों की तरह लगती थीं।”
रीना रॉय और शत्रुघन सिन्हा का रिलेशन
फिल्ममेकर पहलाज निहलानी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि रीना रॉय और शत्रुघन सिन्हा में बहुत अच्छी बॉन्डिंग थी। रीना, शत्रुघन सिन्हा से शादी करना चाहती थीं। रीना ने कहा था कि अगर शत्रुघन उनसे शादी नहीं करेंगे तो वो 8 दिन के अंदर किसी और से शादी कर लेंगी। शत्रुघन को जब ये बात पता चली तो वो भी अपने आंसू नहीं रोक पाएं। अब सवाल ये है कि फिर शत्रुघन सिन्हा ने रीना रॉय से शादी क्यों नहीं की? दरअसल शत्रुघन सिन्हा पहले से शादीशुदा थे और पूनम उनकी पत्नी थीं। वो अपनी शादी पूनम के साथ नहीं तोड़ना चाहते थे इसलिए उन्होंने रीना रॉय से शादी नहीं की। इसके बाद रीना ने पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान से शादी कर ली और पाकिस्तान चली गईं। इसके बाद रीना ने फिल्मों में काम करना भी बंद कर दिया।