आदित्य धर की निर्देशित धुरंधर का जादू सिनेमाघरों में खूब देखने को मिल रहा है। रणवी सिंह और अक्षय खन्ना की परफॉर्मेंस को खूब सराहा जा रहा है। वर्ल्डवाइड फिल्म की कमाई का आंकड़ा 1000 करोड़ पार कर चुका है। इसके साथ ही, रणवीर सिंह का नाम बॉलीवुड के उन चुनिंदा एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हो चुका है, जिन्होंने करियर में 1 हजार करोड़ी फिल्म दी है। आइए जानते हैं कि उनसे पहले बी टाउन के किन कलाकारों ने 1 हजार करोड़ की फिल्म हिंदी सिनेमा को दी है।
धुरंधर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बना ली है। टिकट खिड़की पर कोई भी हालिया रिलीज या हॉलीवुड फिल्म भी इसे टक्कर नहीं दे पा रही है। धुरंधर का क्रेज 21 दिनों के बाद भी लोगों के बीच लगातार बढ़ता जा रहा है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि फिल्म अभी तक डबल डिजिट में कमाई कर रही है। इतना ही नहीं, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है।
रणवीर सिंह को धुरंधर के साथ 1000 करोड़ कमाने वाली फिल्म की उपलब्धि मिल गई है। खास बात है कि यह सफलता उन्हें केवल हिंदी में रिलीज हुई फिल्म से मिली है, जिसका कोई डब वर्जन नहीं बनाया गया है। इस फिल्म ने यह भी साबित कर दिया है कि दर्शक मजबूत कहानी और दमदार एक्टिंक को जरूर सराहते हैं।
यह भी पढ़ें: सलमान खान के बर्थडे पर मिलेगा फैंस को मेगा सरप्राइज, ‘बैटल ऑफ गलवान’ के टीजर से खुलेंगे बड़े राज
रणवीर ने फिल्म में हज्मा का किरदार निभाया है, और लोगों ने उनकी परफॉर्मेंस को दमदार बताया। उनका स्टारडम दर्शकों के प्यार और बॉक्स ऑफि कलेक्शन पर साफतौर पर नजर आता है। ट्रेड रिपोर्ट्स भी धुरंधर फिल्म की सफलता की पुष्टि कर रही है। धुरंधर की कमाई के बारे में बात करें, तो फिल्म तीसरे सप्ताह में मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं। इसने कमाई के मोर्चे पर पुष्पा जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म को भी पीछे छोड़ दिया है।
धुरंधर फिल्म की सफलता के साथ रणवीर सिंह एक खास क्लब में शामिल हो चुके हैं। दरअसल, इतनी ज्यादा सफलता शाहरुख खान और आमिर खान की फिल्म को मिलती थी, लेकिन अब इस लिस्ट में रणवीर ने भी अपनी जगह बना ली है।
